फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहित शर्मा के लिए टूटी फुटबॉल की बरसों पुरानी परंपरा, यह मुकाम पाने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर

Thu, 12 Dec 2019 04:28 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
दुनिया के शीर्ष फुटबॉल क्लब स्पेन के ला लीगा ने टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा को भारत में अपना ब्रांड एम्बेसडर नियुक्त किया है। रोहित भारत में इस लीग का चेहरा होंगे। वह ला लीगा फुटबॉल लीग के पहले गैर फुटबाल खिलाड़ी ब्रांड एम्बेसडर बने हैं।
 
विज्ञापन

2 of 4
रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
ला लीगा क्लब के लिए यह पहला मौका है जब वैश्विक स्तर पर उसने अपना ब्रांड एम्बेसडर फुटबॉल के क्षेत्र से बाहर का लिया है। वह क्लब के इतिहास में पहले गैर फुटबालर हैं, जिन्हें ब्रांड फुटबॉल चुना गया है। वर्ष 2017 से ही भारत में ला लीगा ने खेल के प्रसार के लिए कई कदम उठाए हैं।
विज्ञापन

3 of 4
रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
रोहित ने ला लीगा जैसे प्रतिष्ठित स्पेनिश क्लब से जुड़ने पर खुशी जताते हुये कहा, 'भारत में फुटबाल को लेकर लोगों का जुनून बहुत बढ़ा है और यह देखना दिलचस्प है कि यह खेल अब दूसरे दर्जे पर नहीं है। पिछले पांच वर्षां में हमने देखा है कि फुटबाल में भारत ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है और इसके प्रशंसकों की भी यहां कमी नहीं है।'
विज्ञापन

4 of 4
रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने कहा, 'मैं ला लीगा से जुड़कर बहुत खुश हूं। यह देखना सुखद है कि स्पेनिश क्लब ने भारतीय फुटबाल में दिलचस्पी दिखाई है और जमीनी स्तर पर कई कार्यक्रम शुरू किए हैं। मैं भारत में फुटबॉल को लोकप्रिय बनाने के लिए अपनी ओर से हर प्रयास करूंगा।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें