फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2021 Playoffs: चौथे पायदान पर सबसे मजबूत है कोलकाता का दावा, प्लेऑफ में पहुंचने से सिर्फ एक जीत दूर

Mon, 04 Oct 2021 06:37 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

चौथे पायदान की रेस में शामिल चारों टीमों में कोलकाता का दावा सबसे मजबूत है। प्लेऑफ में पहुंचने के लिए कोलकाता को सिर्फ राजस्थान रॉयल्स को हराना होगा। अगर कोलकाता यह मैच हार भी जाती है तो किस्मत अच्छी रहने पर वह प्लेऑफ में पहुंच सकती है। 
विज्ञापन
प्लेऑफ के लिए दावेदारी पेश कर रही टीमों में कोलकाता का नेट रन रेट सबसे अच्छा है। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल 2021 के दूसरे फेज में लीग मैच खत्म होने वाले हैं और तीन टीमों ने प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर ली है। वहीं चौथे स्थान के लिए चार टीमें जोर आजमाइश कर रही हैं। इन चार टीमों में कोलकाता प्लेऑफ में पहुंचने की सबसे प्रबल दावेदार है। कोलकाता को अपना आखिरी मैच राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेलना है और यह मैच जीतते ही मॉर्गन की टीम प्लेऑफ में पहुंच जाएगी। वहीं कोलकाता के हारने पर भी उसके पास चौथे स्थान पर बने रहने का मौका होगा। हालांकि इसके लिए उसे किस्मत के भरोसे रहना होगा। कोलकाता ने 13 में से छह मैच जीते हैं और 12 अंकों के साथ चौथे पायदान पर मौजूद है। केकेआर की नेट रन रेट भी +0.294 का है, जो कि चौथे स्थान के लिए जूझ रही बाकी तीन टीमों से बेहतर है। 
विज्ञापन

कोलकाता के प्लेऑफ में पहुंचने के लिए जरूरी बातें

  • अगर कोलकाता अपने आखिरी मैच में राजस्थान को हरा देती है तो बेहतर नेट रन रेट के आधार पर प्लेऑफ में पहुंच जाएगी और सभी टीमों का दावा खत्म हो जाएगा।
  • राजस्थान के खिलाफ हारने पर भी कोलकाता के पास प्लेऑफ में पहुंचने का मौका होगा। ऐसा होने पर मॉर्गन की टीम प्लेऑफ में तभी पहुंचेगी, जब पंजाब अपना आखिरी मैच हार जाए और मुंबई राजस्थान को हराने के बाद हैदराबाद से हार जाए।  

प्लेऑफ में पहले ही पहुंच चुकी हैं तीन टीमें

चेन्नई सुपरकिंग्स, दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर पहले ही प्लेऑफ में पहुंच चुकी हैं। चौथे स्थान के लिए कोलकाता, राजस्थान, मुंबई और पंजाब दावेदारी पेश कर रही हैं। चेन्नई और दिल्ली ने 12 में से नौ मैच जीते हैं और 18 अंकों के साथ पहले और दूसरे स्थान पर बनी हुई हैं। हालांकि चेन्नई का नेट रन रेट दिल्ली से बेहतर है और वह अंकतालिका में पहले पायदान पर है। वहीं बैंगलोर ने 12 में से आठ मैच जीते हैं और 16 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर बनी हुई है। अंकतालिका में शुरुआती दो स्थान पर मौजूद टीमों को फाइनल में पहुंचने के दो मौके मिलेंगे। 
विज्ञापन

आईपीएल में कैसा रहा है कोलकाता का सफर

  • पहला मैच हैदराबाद से 10 रन से जीती।
  • दूसरा मैच मुंबई से 10 रन से हारी।
  • तीसरा मैच बैंगलोर से 38 रन से हारी।
  • चौथा मैच चेन्नई से 18 रन से हारी।
  • पांचवां मैच राजस्थान से छह विकेट से हारी।
  • छठवां मैच पंजाब से पांच विकेट से जीती।
  • सातवां मैच दिल्ली से सात विकेट से हारी।
  • आठवां मैच बैंगलोर से नौ विकेट से जीती। 
  • नौवां मैच मुंबई से सात विकेट से जीती।
  • दसवां मैच चेन्नई से दो विकेट से हारी।
  • ग्यारहवां मैच दिल्ली से तीन विकेट से जीती।
  • बारहवां मैच पंजाब से पांच विकेट से हारी। 
  • तेरहवां मैच हैदराबाद से 6 विकेट से जीती। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें