फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किंग कोहली ने तोड़ा महान बल्लेबाज ब्रायन लारा का यह रिकॉर्ड, बन गए नंबर वन

Tue, 05 Dec 2017 11:59 AM IST
विकास कुमार, अमर उजाला
विज्ञापन
विराट कोहली - फोटो : File
विज्ञापन
दिल्ली के फिरोज शाह कोटला मैदान पर टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच 3 टेस्ट मैचों की सीरीज का अंतिम और निर्णायक मैच खेला जा रहा है। इस मैच में टीम इंडिया बेहद ही मजबूत स्थिति में है। कप्तान विराट कोहली का बल्ले लगातार श्रीलंकाई गेंदबाजों पर कहर बनकर बरप रहा है। 
विज्ञापन


कोहली ने लगातार अपना दूसरा दोहरा शतक लगाया। कोहली ने इससे पहले नागपुर टेस्ट में भी शानदार 213 रनों की पारी खेली थी और टीम को मैच जीतवाने में अहम भूमिका निभाई थी। उनको इस मैच में मैन ऑफ द मैच का खिताब भी दिया गया था।

विराट कोहली के करियर का यह छठा दोहरा शतक है और इसी के साथ वो अब कप्तान के दौर पर सबसे ज्यादा दोहरा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन चुके हैं। कोहली से पहले यह रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के महान खब्बू बल्लेबाज ब्रायन लारा के नाम था। कोहली ने इस महान कैरीबियाई बल्लेबाज के रिकॉर्ड को अपने 62वें मैचों की 50वीं इनिंग में तोड़ी। लारा तो 5 दोहरे शतक बनाने के लिए 85 इनिंग खेलनी पड़ी थी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ेंः दिल्ली में जीते तो विराट के नाम होगा एक और रिकॉर्ड, कर लेंगे गांगुली की बराबरी

कोहली ने न केवल लारा का रिकोर्ड तोड़ा बल्कि सबसे ज्यादा दोहरे शतक लगाने के भारतीय बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर (6) और वीरेंद्र सगवाग (6) की बराबरी भी कर ली है।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें