फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दक्षिण अफ्रीका में सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं कोहली और पुजारा

Wed, 03 Jan 2018 11:57 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
कोहली-पुजारा - फोटो : File
विज्ञापन
टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच 5 जनवरी से शुरू हो रहे तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मैच केपटाउन पर खेला जाएगा। इस सीरीज को भारतीय बल्लेबाज और साउथ अफ्रीकी तेज गेंदबाजों के बीच मुकाबला माना जा रहा है। हालांकि अब तक साउथ अफ्रीकी तेज पिचों पर सबसे सफल बल्लेबाज की बात की जाए तो वो क्रिकेट के 'भगवान' सचिन तेंदुलकर हैं। 
विज्ञापन


टीम इंडिया की ओर से सिर्फ तेंदुलकर ही ऐसे बल्लेबाज हैं, जिन्होंने डटकर अफ्रीकी गेंदबाजों की आग उगलती गेंद का सामना किया है। तेंदुलकर एकमात्र ऐसे बैट्समैन हैं, जिन्होंने अफ्रीका दौरे पर दूसरी बार शतक बनाने में कामयाबी हासिल की है। केवल 2006 के दौरे पर ही तेंदुलकर शतक जमाने से चुक गए थे। 

टीम इंडिया के बल्लेबाजों ने बीते 25 साल में साउथ अफ्रीका में 8 शतक लगाए हैं, जिनमें 5 सिर्फ तेंदुलकर के बल्ले से निकले हैं। इस बार टीम इंडिया के बल्लेबाज जिस फॉर्म में हैं तो माना जा रहा है कि कप्तान विराट कोहली और चेतेश्वर पुजारा एक बार फिर इस सीरीज में शतक लगाएंगे और तेंदुलकर के दो बार शतक लगाने के रिकॉर्ड की बराबरी करेंगे। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ेंः पहले अभ्यास मैच किया रद्द और अब टीम इंडिया को हराने के लिए साउथ अफ्रीका ने चली ये चाल
विज्ञापन


ये दोनों खिलाड़ी चार साल पहले भी टीम इंडिया में शामिल थे और शतक लगाने में कामयाब रहे थे। एक बार फिर जानकार मान रहे हैं कि ये दोनों बल्लेबाज इस दौरे पर भी शतक जमाएंगे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें