फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सनराइजर्स बनाम केकेआर, करो या मरो की जंग

Wed, 25 May 2016 03:12 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : pti
विज्ञापन
पिछले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद पर मिली धमाकेदार जीत से कोलकाता नाइटराइडर्स का मनोबल बढ़ा हुआ है। इस बढ़े मनोबल के साथ वह बुधवार को होने वाले एलिमिनेटर मुकाबले में फिरोजशाह कोटला मैदान में उतरेगी। उसके साथ एक बार फिर सनराइजर्स हैदराबाद की टीम होगी।
विज्ञापन


लेकिन इस बार उसकी निगाहें हैदराबाद को हराकर जीत की हैट्रिक पूरी करने पर होगी। पिछले मैच में केकेआर के हाथों 22 रन से मिली हार के कारण हैदराबाद की टीम 14 मैचों में 16 अंक लेकर तीसरे स्थान पर रही। यह मैच दोनों ही टीमों के लिए करो या मरो है। हारने वाली टीम टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी जबकि जीतने वाली टीम को फाइनल में पहुंचने का एक और मौका होगा। जीतने वाली टीम को दूसरे क्वालीफायर में पहले क्वालीफायर की हारने वाली टीम से खेलना पड़ेगा और इसमें जीतने पर उसे फाइनल का टिकट मिलेगा।
विज्ञापन

क्या युसूफ पठान एक बार फिर करेंगे धमाल?

- फोटो : PTI
2012 और 2014 की चैंपियन केकेआर के लिए बल्लेबाजी का दारोमदार कप्तान गौतम गंभीर, यूसुफ पठान, रोबिन उथप्पा और मनीष पांडेय पर है। गंभीर अब तक 14 मैचों में 473 रन बना चुके हैं जबकि आखिरी वक्त में लय में लौटे यूसुफ के 14 मैचों में 359 रन हैं। केकेआर के लिए एक मात्र झटका ऑलराउंडर आंद्रे रसेल का चोटिल होना है।

अगर वह मैच से पहले फिट हो जाते हैं तो यह गंभीर एंड कंपनी के लिए प्लस प्वाइंट होगा। गेंदबाजी में सुनील नारायण और युवा कुलदीप यादव ने मैच विनिंग प्रदर्शन किया है। लिहाजा गंभीर को अपने पेसरों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी।
 
दूसरे ओर हैदराबाद को एक बार फिर अपने स्टार बल्लेबाज कप्तान डेविड वार्नर, शिखर धवन और युवराज सिंह से काफी उम्मीदें हैं। वार्नर 14 मैचों में 658 रन बना चुके हैं। सर्वाधिक रन बनाने वालों की फेहरिस्त में कोहली के बाद वह दूसरे स्थान पर हैं। वहीं, धवन ने पिछले मैच में 30 गेंदों में अर्द्धशतक जमाया। वह इस लय को कायम रखना चाहेंगे। ऑलराउंडर युवराज सिंह से भी बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है।

गेंदबाजी में सनराइजर्स की धुरी भुवनेश्वर कुमार हैं, जिनके 14 मैचों में 18 विकेट हैं। वह पर्फल कैप की होड़ में आरसीबी के युजवेंद्र चहल के बाद दूसरे पायदान पर हैं। बांग्लादेशी पेसर मुस्तफिजुर रहमान और बरिंसर सरां भी बेहतरीन फॉर्म में हैं। रहमान 14 मैचों में 16 विकेट ले चुके हैं। लिहाजा यह मैच रोमांचक होने की उम्मीद हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें