24 साल के युवा गेंदबाज शारदुल ठाकुर के अंदर ऐसे बहुत गुण हैं, जो उनकी टीम इंडिया में एंट्री को सरप्राइज नहीं मानती।
शारदुल का टीम इंडिया के विंडीज दौरे के लिए सलेक्शन हुआ है। वह जुलाई माह में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू कर सकते हैं। इशांत शर्मा, मोहम्मद शमी और भुवनेश्वर कुमार सरीखे दिग्गज गेंदबाजों में जगह पाना उनके लिए आगामी चुनौती भी है।
भारतीय टीम विराट कोहली की अगुआई में वेस्टइंडीज में 4 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी। आइए, जानते हैं उनके बारे में 6 ऐसी दिलचस्प बातें जो उन्हें टीम इंडिया में लंबे समय तक जगह दे सकती है।