आईपीएल 2021 सीजन का 30वां मैच कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला जाएगा। ये मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शाम को साढ़े सात बजे खेला जाएगा। इस सीजन में दूसरी बार दोनों टीमें एक-दूसरे के खिलाफ खेल मैदान में उतरने वाली हैं।
इससे पहले जब दोनों टीमें खेली थीं, तब विराट की आरसीबी ने मैच को जीत लिया था। ऐसे में माना जा सकता है कि कोलकाता नाइट राइडर्स अपनी पहली हार का बदला ले सकते हैं। बता दें कि रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने अबतक सात मैच खेले हैं और इनमें से पांच मैच जीते हैं। वहीं दस अंको के साथ रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर अंकतालिका में तीसरे नंबर पर है।
हालांकि पिछले तीन मैचों में से दो में आरसीबी को हार का सामना करना पड़ा है। पिछले ही मैच में पंजाब किंग्स ने आरसीबी को 34 रनों से मात दी थी। वहीं कोलकाता अबतक सात मैचों में से केवल दो मैच ही जीती है और अंकतालिका में सातवें नंबर पर है। आइए जानते हैं कि दोनों टीम में आज कौन खिलाड़ी बाजी मार सकते हैं...
कोलकाता नाइट राइडर्स के संभावित 11
नितीश राणा/करुण नायर, शुभमन गिल, राहुल त्रिपाठी, इयोन मोर्गन, दिनेश कार्तिक, आंद्रे रसेल, पैट कमिंस, सुनील नरेन/शाकिब अलहसन, शिवम मावी, वरुण चक्रवर्ती और प्रसिद्ध कृष्णा।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के संभावित 11
देवदत्त पडिकल, विराट कोहली, रजत पाटीदार, ग्लैन मैक्सवेल, एबी डिविलियर्स, शाहवाज अहमद/वाशिंगटन सुंदर, काइल जैमीसन, डैनियल सैम्स, हर्षल पटेल, मोहम्मद सिराज और युजवेंद्र चहल।
पिच की जानकारी
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में अबतक शुरुआत से रन बनाना मुश्किल रहा है। हालांकि जैसे ही गेंद पुरानी हो जाती है, रन बनने शुरू हो जाते हैं। इसके अलावा यहां स्पिनर्स को बिल्कुल साथ नहीं मिल रहा। रात के मैच में ओस का महत्व बहुत ज्यादा हो जाता है। इसलिए जो टीम टॉस जीतती है वो गेंदबाजी करना चुनती है।