फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अक्षर पटेल की हैट्रिक, किंग्स इलेवन ने लायंस को हराया

Mon, 02 May 2016 12:00 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : pti
विज्ञापन
आईपीएल के 28 वें मुकाबले में पहले ‌बल्लेबाजी करते हुए किंग्स इलेवन पंजाब के बल्‍लेेबाज गुजरात लायंस के समक्ष 19.5 ओवरों में 154 रन पर ऑलआउट हो गए। जवाब में गुजरात लायंस 9 विकेट पर 131 रन ही बना सकी। ‌पंजाब ने 23 रन से बाजी मारी।
विज्ञापन


गुजरात लायंस सबसे ज्यादा जीत के साथ आईपीएल में सबसे ताकतवर टीम है। लेकिन अक्षर पटेल की हैट्रिक और कप्तान मुरली विजय की अर्धशतकीय पारी की बदौलत अंकतालिका में सबसे नीचे चल रही टीम किंग्स इलेवन ने लायंस के खिलाफ बाजी मारी। 

मैच का लाइव स्कोरकार्ड देखने के लिए क्लिक करें।

इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी किंग्स इलेवन पंजाब की शुरुआत बेहद धमाकेदार रही। नए कप्तान मुरली विजय ने आतिश खेल दिखाया। उनके साथ दूसरे ओपनर एमपी स्टोनिक्स ने भी अच्छा खेला। दोनों बल्लेबाजों ने 10 से ज्यादा के औसत से रन बनाए। पहले विकेट के लिए दोनों के बीच 40 गेंदों में 64 रन की अर्धशतकीय साझेदारी हुई। स्टोनिक्स 27 रन बनाकर फिरकी गेंदबाज रविंद्र जडेजा का शिकार हुए।
विज्ञापन


पंजाब की अच्छी शुरूआत को ‌तगड़े झटके 9 वें ओवर में मिले। तीनों विकेट गुजरात के गेंदबाज शिविल कौशिक के नाम रहे। पहले शॉन मार्श आउट हुए, अगली ही गेंद पर ग्लेन मैक्सवेल बिना खाता खोले पवेलियन लौटे, तीसरा झटका गुरकीरत सिंह मान रनआउट हुए।

इसके बाद पुराने कप्तान डेविड मिलर आए। कुछ देर दोनों ने विकेट बचाते हुए धीमा खेला। एक तरफ जहां ‌पंजाब की टीम शुरूआत में बड़े स्कोर की ओर बढ़ती दिख रही थी, वहीं गुजरात लायंस के गेंदबाजों और फिल्डरों ने रनों की गति धीमी कर ली। फिफ्टी लगाकर मुरली आउट हुए। उन्हें भी शिविल ने आउट किया।

पूर्व कप्तान मिलर 31 रन ही बना सके। रिद्दिमन साहा 33 रन का सहयोग देकर ड्वेन ब्रावो की गेंद पर बोल्ड हो गए। आखिर ओवर में तेज गेंदबाज प्रवीण कुमार ने लगातार दो झटके लेकर पंजाब की पारी खत्म की।
विज्ञापन

पंजाब के गेंदबाजों ने गुजरात की बल्लेबाजी ध्वस्त की

जवाब में गुजरात लायंस को अच्छी शुरुआत नहीं मिली। ओपनर ब्रैंडन मैकुलम 1 रन बनाकर तेज गेंदबाज मोहित शर्मा का पहला शिकार हुए। स्कोर में और 21 रन का इजाफा ही हुआ था कि कप्तान सुरेश रैना (18) मोहित का दूसरा शिकार हुए। रैना भी बोल्ड हुए।

अक्षर पटेल ने तीसरा विकेट ड्वेन स्मिथ को बाउंड्री पर कैच आउट किया। वह 15 रन ही बना सके। इसी ओवर में दिनेश कार्तिक बोल्ड आउट हुए। अगली गेंद पर ब्रावो भी बोल्ड हुए। महज 39 के स्कोर पर गुजरात जैसी दिग्गज टीम के 5 बल्लेबाज आउट हो चुके थे। अक्षर की हैट्रिक में तीसरा शिकार जडेजा हुए। इस विकेट के साथ ही अक्षर पटेल टूर्नामेंट के इस सीजन में हैट्रिक लेने वाले पहले और सभी सीजनों के 14 वें गेंदबाज बन गए। 

ऐसे में टीम को जरूरत थी एक अच्छी साझेदारी की। 9 वें ओवर में जहां पंजाब का स्कोर 4 विकेट पर 74 रन पर था वहीं, गुजरात 5 विकेट खोकर 48 रन पर खेल रहा था। अच्छा खेल रहे ईशान किशन 27 पर रनआउट हुए।

19 वें ओवर की आखिरी गेंद पर प्रवीण कुमार 15 रन बनाकर आउट हुए। इससे काफी पहले ही मैच गुजरात के हाथ से जा चुका था। आखिरी ओवर में एक विकेट गिरा। इस ओवर में गुजरात के स्कोरकार्ड में सिर्फ 6 रन ही इजाफा हो सका।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें