फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरी बार पिता बनने वाले हैं रूट, उनकी जगह स्टोक्स को क्यों नहीं देनी चाहिए कप्तानी?

Tue, 09 Jun 2020 01:14 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बेन स्टोक्स - फोटो : ट्विटर
इंग्लैंड के पूर्व खिलाड़ी केविन पीटरसन ने कहा कि वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए अगर नियमित कप्तान जो रूट चयन के लिए उपलब्ध नहीं रहते हैं तो हरफनमौला बेन स्टोक्स पर कप्तानी का अतिरिक्त बोझ नहीं डाला जाना चाहिए।
विज्ञापन

2 of 5
केविन पीटरसन - फोटो : social media
इंग्लैंड के इस पूर्व कप्तान ने कहा कि विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर इस पद के लिए बेहतर रहेंगे। टेस्ट कप्तान रूट का आठ जुलाई से शुरू हो रहे पहले टेस्ट में खेलना तय नहीं है। उनकी पत्नी इसी तारीख के आस-पास दूसरी बार मां बनने वाली हैं।
विज्ञापन

3 of 5
जो रूट
इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) के दिशानिर्देशों के अनुसार रूट को राष्ट्रीय टीम में शामिल होने से पहले सात दिनों तक पृथकवास में रहना होगा। पीटरसन ने 'टॉकस्पोर्ट' से सवालिया लहजे में कहा, 'क्या मैं बेन स्टोक्स को किसी और भूमिका में देखना चाहता हूं? शायद नहीं, जोस बटलर को मैं (कप्तान के लिए) पसंद करूंगा।' 

4 of 5
बेन स्टोक्स - फोटो : social media
पीटरसन को लगता है कि स्टोक्स को टीम का नेतृत्व करने की जिम्मेदारी देना ठीक नहीं होगा। पीटरसन ने कहा, 'दूसरे खिलाड़ियों के साथ मजाक और मौज मस्ती करने वाले खिलाड़ी कई बार सर्वश्रेष्ठ कप्तान नहीं होते हैं और ऐसी जिम्मेदारी मिलने के बाद संघर्ष करते हैं।' पीटरसन ने कहा कि उन्होंने कप्तान के तौर पर अपने छोटे कार्यकाल को पसंद नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
केेविन पीटरसन - फोटो : twitter
उन्होंने कहा, 'मैं उस दौरान संघर्ष कर रहा था, मुझे वह जिम्मेदारी पसंद नहीं थी। आपको खुद में बदलाव करना होता है और मुझे ड्रेसिंग रुम में वह सम्मान नहीं मिल पाता था। मै कुछ कहता था और उसे हल्के अंदाज में लिया जाता था।' पिछले सप्ताह रूट ने स्टोक्स को कप्तान बनाने की वकालत की थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें