फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs AUS Super-8: भारत-ऑस्ट्रेलिया मुकाबले में ये दोनों होंगे मैदानी अंपायर, एक का विवादों से रहा गहरा नाता

Wed, 19 Jun 2024 06:01 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सेंट लूसिया

सार

कैटलबोरो का विवादों से पुराना नाता रहा है। वह भारत के खिलाफ कई फैसले दे चुके हैं, जिसके लिए उनकी खूब आलोचना भी हुई थी। 2023 वनडे विश्व कप के फाइनल में भी कैटलबोरो ने अंपायरिंग की थी।
विज्ञापन
रिचर्ड कैटलबोरो - फोटो : ICC
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंग्लैंड के रिचर्ड कैटलबोरो और रिचर्ड इलिंगवर्थ भारत और आस्ट्रेलिया के बीच 24 जून को होने वाले टी20 विश्व कप ग्रुप एक के सुपर आठ मुकाबले में अंपायरिंग करेंगे। भारत के गुरुवार को अफगानिस्तान के खिलाफ पहले सुपर आठ मैच में आस्ट्रेलिया के रॉडनी टकर और पॉल रीफेल अंपायर होंगे, जबकि डेविड बून मैच रैफरी होंगे। कैटलबोरो का विवादों से पुराना नाता रहा है। वह भारत के खिलाफ कई फैसले दे चुके हैं, जिसके लिए उनकी खूब आलोचना भी हुई थी। 2023 वनडे विश्व कप के फाइनल में भी कैटलबोरो ने अंपायरिंग की थी।
विज्ञापन

बांग्लादेश के खिलाफ ये होंगे अंपायर

बांग्लादेश के खिलाफ 22 जून को होने वाले भारत के मैच में इंग्लैंड के माइकल गॉफ और दक्षिण अफ्रीका के एड्रियन होल्डस्टॉक अंपायरिंग करेंगे। आईसीसी अंपायरों के एमिरेट्स एलीट पैनल के सदस्य क्रिस गाफने और केटलबोरो बुधवार को अमेरिका के टी20 विश्व कप में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले ऐतिहासिक नॉकआउट मैच में अंपायरिंग करेंगे।

इन मैचों के भी अंपायर तय

सह मेजबान अमेरिका ने ग्रुप ए में पाकिस्तान के खिलाफ सुपर ओवर में मिली शानदार जीत की बदौलत दूसरे स्थान पर रहकर सुपर आठ के लिए क्वालिफाई किया। इस मैच में जोएल विल्सन टीवी अंपायर होंगे। अमेरिका सुपर आठ के ग्रुप दो में दक्षिण अफ्रीका के अलावा इंग्लैंड और सह मेजबान वेस्टइंडीज से भिड़ेगा। विल्सन 23 जून को अमेरिका बनाम इंग्लैंड मैच में गाफने के साथ मैदानी अंपायर होंगे।

इस टूर्नामेंट से सीनियर पुरुष टूर्नामेंट में डेब्यू करने वाले अलाहुद्दीन पालेकर चौथे अंपायर होंगे। इलिंगवर्थ और माइकल गॉफ आस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच सुपर आठ मैच में अंपायरिंग करेंगे, जबकि नितिन मेनन और अहसन रजा वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के बीच मैच में मैदानी अंपायर होंगे।
विज्ञापन

इंग्लैंड-वेस्टइंडीज मैच पर भी रहेंगी नजरें

टी20 विश्व कप में बांग्लादेश के पहले अंपायर के तौर पर इतिहास रचने वाले शरफुद्दौला इब्ने शाहिद इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज मैच में टीवी अंपायर होंगे तथा वह इंग्लैंड के दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे मैच में क्रिस ब्राउन के साथ मैदानी अंपायर होंगे। सबसे ज्यादा टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में अंपायरिंग करने वाले जेफ क्रो इंग्लेंड के वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तथा भारत बनाम आस्ट्रेलिया मुकाबले में मैच रैफरी होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें