फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WPL Auction: पारी में सभी 10 विकेट लेने वाली काश्वी पर लगी दो करोड़ की बोली, जानें क्यों मिली 20 गुना कीमत

Sat, 09 Dec 2023 04:50 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

काश्वी ने पारी में सभी 10 विकेट लेकर तहलका मचाया था। हालांकि, उनकी गति कम होने के कारण पहले सीजन में उन्हें कोई खरीदार नहीं मिला था। इस सीजन वह दो करोड़ की बड़ी कीमत पर बिकी हैं। 
विज्ञापन
काश्वी गौतम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महिला प्रीमियर लीग के दूसरे सीजन में काश्वी गौतम पर दो करोड़ की बोली लगी है। काश्वी का बेस प्राइस 10 लाख रुपये था और उन्हें 20 गुना ज्यादा कीमत पर गुजरात जाएंट्स ने अपने साथ जोड़ा। दाएं हाथ से बेहतरीन तेज गेंदबाजी करने के साथ ही काश्वी बड़े शॉट खेलने में भी माहिर हैं। गुजरात की टीम शुरुआत से ही काश्वी को अपने साथ जोड़ने के लिए बेताब थी और काश्वी पर पहली बोली गुजरात ने ही लगाई। इसके बाद आरसीबी और बाद में यूपी ने काश्वी पर करोड़ों की बोली लगाई, लेकिन अंत में यूपी ने दो करोड़ रुपये देकर काश्वी को अपनी टीम में शामिल किया। यहां हम काश्वी के बारे में बता रहे हैं। 
विज्ञापन


कौन हैं काश्वी गौतम?
काश्वी दाएं हाथ की तेज गेंदबाज हैं और बड़े शॉट लगाने में भी सक्षम हैं। उन्होंने 2020 में महिलाओं की घरेलू अंडर-19 प्रतियोगिता में चंडीगढ़ के लिए अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ वनडे मैच में हैट्रिक सहित दस विकेट लिए। इसके साथ ही उन्होंने खास कीर्तिमान अपने नाम किया था। इसी वजह से वह सभी फ्रेंचाइजी की नजरों में बनी हुई थीं। लंबी कद काठी के कारण उन्हें पिच से अच्छा उछाल मिलता है और यही उनकी सबसे बड़ी मजबूती है। पिछले साल वह विमेंस प्रीमियर लीग की नीलामी में नहीं बिकी थीं, लेकिन उन्हें अपनी गति बढ़ाने की सलाही दी गई थी। उन्होंने इस पर काम किया और घरेलू क्रिकेट में काशवी ने लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है। 

सीनियर महिला टी20 ट्रॉफी में उन्होंने सात मैचों में 4.14 की इकॉनमी के साथ 12 विकेट लिए थे। वह हांगकांग में एसीसी इमर्जिंग टूर्नामेंट जीतने वाली भारतीय की अंडर-23 टीम का हिस्सा थीं। हाल ही में वह ए सीरीज के दौरान दो मैचों का हिस्सा थीं, जिसमें उन्होंने भारत ए के लिए तीन विकेट लिए थे।
विज्ञापन


भारतीय महिला क्रिकेट में अच्छी तेज गेंदबाजों की कमी है। इसी का फायदा काश्वी को मिला। गुजरात के अलावा यूपी और आरसीबी की टीम भी काश्वी को खरीदने के लिए पूरी कोशिश कर रही थीं, लेकिन दोनों टीमों के पर्स में इतने पैसे ही नहीं थे। इसी वजह से काश्वी को गुजरात की टीम अपने साथ जोड़ने में सफल रही। अब काश्वी के लिए अपनी कीमत के साथ न्याय करना बड़ी चुनौती होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें