मौजूदा टूर्नामेंट में विराट कोहली की फॉर्म चिंता का विषय बनी हुई है। हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए मैच में वह शून्य पर आउट हो गए थे। यह दूसरा मौका था जब कोहली बिना खाता खोले पवेलियन लौटे थे।
भारत और इंग्लैंड के बीच आज टी20 विश्व कप 2024 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच में रोहित शर्मा और विराट कोहली के प्रदर्शन पर सभी की नजरें होंगी। इस बीच टीम इंडिया के पूर्व कप्तान कपिल देव ने मौजूदा कप्तान की तारीफ करते हुए बड़ा बयान दिया है। उन्होंने हिटमैन की तारीफ करते हुए विराट कोहली का भी जिक्र किया। इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
नॉकआउट मैच में भारतीय टीम एक बार फिर रोहित शर्मा की अगुवाई में जोस बटलर की सेना का सामना करती नजर आएगी। टी20 क्रिकेट में दोनों टीमों के बीच 23 बार भिड़ंत हुई है जिसमें भारत का पलड़ा भारी है। टीम इंडिया को 12 मैचों में जीत मिली है जबकि इंग्लैंड ने 11 मुकाबलों में जीत का स्वाद चखा है। वहीं, टी20 विश्व कप के इतिहास में इंग्लैंड का भारत से चार बार आमना-सामना हुआ है। दोनों ही टीमों ने दो-दो मैच जीते हैं।
विराट कोहली-रोहित शर्मा
- फोटो : ICC/T20 World Cup
रोहित-विराट की तुलना पर क्या बोले कपिल देव?
इस मैच से पहले भारत को 1983 में विश्व कप का खिताब जिताने वाले कप्तान कपिल देव ने रोहित और विराट की तुलना की। उन्होंने बताया कि रोहित बल्लेबाजी के दौरान विराट की तरह उछल-कूद नहीं करते हैं। वह गंभीरता के साथ क्रीज पर खड़े रहते हैं। पूर्व कप्तान ने कहा, "रोहित जब बल्लेबाजी करते हैं तो वो कोहली की तरह उछल-कूद नहीं करते हैं। रोहित को पता है कि उन्हें क्रीज पर रहकर क्या करना है। उन्हें अपनी सीमा पता है। कप्तान को अपना गेम पता है, मुझे लगता है कि इस समय रोहित से बेहतर कोई नहीं है।"
रोहित शर्मा
- फोटो : ICC/T20 World Cup
'रोहित सिर्फ अपने लिए नहीं खेलते'
इसके अलावा उन्होंने बताया कि टीम में कई ऐसे बल्लेबाज हैं जो सिर्फ अपने लिए खेलते हैं। हालांकि, रोहित इनमें से अलग हैं। कपिल देव ने आगे कहा, "टीम में कई ऐसे बड़े बल्लेबाज हैं जो अपने लिए खेलते हैं, लेकिन रोहित उनमें से अलग हैं। रोहित उन लोगों से काफी आगे हैं। वो टीम के खिलाड़ियों को के साथ लेकर चलते हैं। रोहित से टीम के सभी खिलाड़ी खुश रहते हैं। इसलिए मुझे लगता है कि सही मायने में यह खिलाड़ी बेस्ट है।"
विराट कोहली
- फोटो : ICC/T20 World Cup
कोहली की फॉर्म चिंताजनक
मौजूदा टूर्नामेंट में विराट कोहली की फॉर्म चिंता का विषय बनी हुई है। हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए मैच में वह शून्य पर आउट हो गए थे। यह दूसरा मौका था जब कोहली बिना खाता खोले पवेलियन लौटे थे। इससे पहले अमेरिका के खिलाफ मैच में सौरभ नेत्रवलकर ने उन्हें शून्य पर आउट किया था। टी20 विश्व कप 2024 में कोहली ने अब तक सिर्फ 66 रन बनाए हैं।
रोहित का बल्ला गरज रहा
वहीं, रोहित शर्मा का बल्ला ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जमकर गरजा था। उन्होंने 92 रनों की तूफानी पारी खेली थी। इस दौरान हिटमैन ने 41 गेंदों का सामना किया और 224.39 के स्ट्राइक रेट से सात चौके और आठ छक्के लगाए। मौजूदा टूर्नामेंट में भारतीय कप्तान ने छह मैचों में दो अर्धशतकों की मदद से 191 रन बनाए हैं। कोहली के मुकाबले रोहित दमदार प्रदर्शन कर रहे हैं।