जम्मू और कश्मीर की 29 वर्षीय महिला क्रिकेटर रूबिया सैयद शेख अब विमेंस प्रीमियर लीग में अपना जलवा दिखाएंगी। वह गुजरात जाएंट्स की टीम के लिए खेलेंगी। अनंतनाग जिले के बडसगाम की रहने वाली रूबिया के साथ गुजरात की टीम ने संपर्क किया है। वह दाएं हाथ की बल्लेबाज हैं और दाएं हाथ की तेज गेंदबाज भी हैं। यह ऑलराउंडर 2012 से क्रिकेट खेल रही हैं और कश्मीर की टीम के लिए एक दशक से कमाल कर रही हैं।
रूबिया ने जम्मू कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन के लिए रणजी ट्रॉफी और सीनियर विमेंस टी-20 मैच भी खेले हैं। रूबिया गुजरात की टीम में चुनी जाने से बेहद खुश हैं और उन्होंने बातचीत में अपनी खुशी जाहिर की है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जब रुबिया से इस बारे में बात की गई तो उन्होंने कहा "मुझे अधिकारियों का फोन आया, जिन्होंने मुझे बताया कि मैं आगामी सीजन के लिए डबल्यूपीएल टीम गुजरात जायंट्स का हिस्सा बनूंगी।"