फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ashes Series: ऑस्ट्रेलिया को मात देने के लिए इंग्लैंड की नई चाल, एंडरसन को सौंपी नई जिम्मेदारी

Fri, 10 Nov 2017 01:34 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
विज्ञापन
जेम्स एंडरसन
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एशेज सीरीज के लिए इंग्लैंड ने तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन को उप-कप्तान पद की जिम्मेदारी सौंपी है। एंडरसन को बेन स्टोक्स की जगह उप-कप्तान बनाया गया है, जिन्हें पब के बाहर मारपीट करने की वजह से निलंबित किया गया है। इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच एशेज सीरीज का पहला टेस्ट 23 नवंबर से गाबा में खेला जाएगा।
विज्ञापन


James Anderson has been named as our vice captain #Ashes pic.twitter.com/OZbXah1lTr— England Cricket (@englandcricket) November 10, 2017



इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर इस बात की पुष्टि की है कि 2017-18 एशेज सीरीज के लिए जेम्स एंडरसन को इंग्लैंड का उप-कप्तान बनाया गया है। बता दें कि एंडरसन के नाम इंग्लैंड की तरफ से वन-डे और टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट लेने का रिकॉर्ड दर्ज है।

35 वर्षीय एंडरसन ने पहले भी कहा था कि वो टीम में लीडरशिप का रोल निभाने के लिए तैयार हैं। उन्हें पूर्व कप्तान एलिस्टर कुक और तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड का समर्थन प्राप्त है।
विज्ञापन


इंग्लैंड के सर्वकालिक सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज जेम्स एंडरसन का ध्यान अपना पूरा अनुभव टीम के लाभ के लिए जुटाने में लगा है। इंग्लैंड को पहले ही कुछ खिलाड़ियों की चोट से तगड़ा झटका लगा है। बेन स्टोक्स के अलावा इंग्लैंड के तेज गेंदबाज मार्क वुड, टोबी रोलैंड जोंस, स्टीवन फिन और जेक बेल बाहर हो चुके हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें