फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपलब्धि: जेम्स एंडरसन ने रचा इतिहास, प्रथम श्रेणी मैच में पूरे किए 1000 विकेट

Mon, 05 Jul 2021 07:49 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन

सार

38 वर्षीय इस दिग्गज ने केंट के खिलाफ काउंटी चैंपियनशिप मैच के दौरान हीनो कुह्न का विकेट लेकर यह उपलब्धि हासिल की।
विज्ञापन
जेम्स एंडरसन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स इंडरसन ने सोमवार को इतिहास रच दिया। उन्होंने प्रथम श्रेणी मैच में अपने 1000 विकेट पूरे कर लिए। 38 वर्षीय इस दिग्गज ने केंट के खिलाफ काउंटी चैंपियनशिप मैच के दौरान हीनो कुह्न का विकेट लेकर यह उपलब्धि हासिल की। केंट के खिलाफ बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए एंडरसन ने 10 ओवर्स में 19 रन देकर सात विकेट चटकाए। एंडरसन के नाम अब 261 प्रथम श्रेणी मैचों में 1002 विकेट दर्ज हो गए हैं। 

विज्ञापन


पिछले महीने एंडरसन ने इंग्लैंड के लिए सर्वाधिक टेस्ट मैच (162) खेलकर एलिस्टेयर कुक के रिकॉर्ड को तोड़ा था। बता दें कि कुक ने इंग्लैंड के लिए 161 टेस्ट मैच खेले हैं। तीसरे नंबर पर स्टुअर्ट ब्रॉड हैं, जिन्होंने इंग्लैंड के लिए 147 टेस्ट मैच खेले हैं। एंडरसन सर्वाधिक टेस्ट मैच खेलने वाले क्रिकेटरों की सूची में शिवनारायण चंद्रपाल (164), राहुल द्रविड़ (164) और जॉक कैलिस (166) को भी पछाड़ सकते हैं। 2003 में डेब्यू करने वाले जेम्स एंडरसन ने टेस्ट क्रिकेट में 600 से ज्यादा विकेट हासिल किए हैं। टेस्ट क्रिकेट में इस तेज गेंदबाज के नाम 617 विकेट दर्ज हैं।
विज्ञापन



 
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें