फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केरल: कोच्चि हवाईअड्डे पर अनिवार्य जांच के बाद 140 से ज्यादा यात्री यूएई रवाना

Mon, 05 Jul 2021 07:47 PM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई, कोच्चि

सार

कोविड की दूसरी लहर के कारण अंतरराष्ट्रीय यात्रा पर लगा प्रतिबंध 31 जुलाई तक प्रभावी है, लेकिन भारत और कुछ अन्य देशों के बीच हुए विशेष समझौते के तहत ‘एयर बबल’ के जरिए कुछ अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की अनुमति है।
विज्ञापन
उड़ान - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोच्चि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से सोमवार को अंतरराष्ट्रीय उड़ानें फिर से शुरू हो गयी हैं और हवाई अड्डे पर ही अनिवार्य आरटीपीसीआर जांच के बाद 143 यात्री आज संयुक्त अरब अमीरात रवाना हुए। हालांकि, कोविड की दूसरी लहर के कारण अंतरराष्ट्रीय यात्रा पर लगा प्रतिबंध 31 जुलाई तक प्रभावी है, लेकिन भारत और कुछ अन्य देशों के बीच हुए विशेष समझौते के तहत ‘एयर बबल’ के जरिए कुछ अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की अनुमति है।

विज्ञापन


कोच्चि हवाई अड्डे द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, ‘‘कोच्चि हवाई अड्डे द्वारा उसके अंतरराष्ट्रीय टर्मिनल पर स्थापित आरटी-पीसीआर जांच सुविधा यूएई जाने वाले यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण साबित हो रही है। सोमवार को 146 यात्री यूएई जाने में सफल रहे क्योंकि हवाई अड्डे ने अनिवार्य जांच सुविधा मुहैया करायी और उन्हें आधे घंटे के भीतर जांच रिपोर्ट मिल गयी।’’

इसके अलावा, दुबई सुप्रीम कमेटी ऑफ क्राइसिस एंड डिजास्टर मैनेजमेंट ने अपने 19 जून के सर्कुलर में भारतीय यात्रियों के लिए तय यात्रा प्रोटोकॉल में संशोधन किया है और रवानगी से चार घंटे पहले आरटी-पीसीआर निगेटिव जांच रिपोर्ट होने की अनिवार्यता सहित अन्य शर्तों का पालन करते हुए उन्हें यूएई में उतरने की इजाजत दे दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें