फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ODI WC: विश्व कप से बाहर हो सकता है स्टार तेज गेंदबाज; अंगूठे की होगी सर्जरी, पिन या स्क्रू लगाए जाएंगे

Thu, 21 Sep 2023 09:36 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ऑकलैंड

सार

न्यूजीलैंड के मुख्य कोच गैरी स्टीड ने कहा, ‘हमने फैसला किया कि साउदी के लिए ऑपरेशन करवाना ही सही रहेगा। उनके दाएं हाथ के अंगूठे में पिन या स्क्रू लगाए जाएंगे और अगर यह प्रक्रिया सफल रहती है तो फिर यह सुनिश्चित करना होगा कि वह वापसी में दर्द को सहन कर सकते हैं या नहीं।’
 
विज्ञापन
टिम साउदी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज टिम साउदी के आगामी वनडे विश्वकप में खेलने पर फैसला अगले सप्ताह लिया जाएगा। साउदी गुरुवार को अपने दाएं हाथ के अंगूठे का ऑपरेशन करवाएंगे तथा उनके भारत में होने वाले विश्वकप में खेलने को लेकर फैसला अगले सप्ताह किया जाएगा। पिछले सप्ताह इंग्लैंड के खिलाफ चौथे वनडे में कैच लेने के प्रयास में साउदी के दाएं हाथ के अंगूठे में चोट लग गई थी। 
विज्ञापन


न्यूजीलैंड के मुख्य कोच गैरी स्टीड ने कहा, ‘हमने फैसला किया कि साउदी के लिए ऑपरेशन करवाना ही सही रहेगा। उनके दाएं हाथ के अंगूठे में पिन या स्क्रू लगाए जाएंगे और अगर यह प्रक्रिया सफल रहती है तो फिर यह सुनिश्चित करना होगा कि वह वापसी में दर्द को सहन कर सकते हैं या नहीं।’

न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियम्सन आईपीएल के दौरान चोटिल हो गए थे। वह अप्रैल के बाद से क्रिकेट से दूर हैं। विश्व कप से ठीक पहले उन्होंने वापसी की है, लेकिन उनकी फिटनेस पर अभी भी सवाल हैं। इसके अलावा विलियम्सन को अपनी हासिल करने में भी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। न्यूजीलैंड के अलावा पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया जैसी टीमें भी वनडे विश्व कप से पहले खिलाड़ियों की चोट से जूझ रही हैं।
विज्ञापन


विश्व कप 2023 के लिए न्यूजीलैंड की टीम
केन विलियम्सन (कप्तान), ट्रेंट बोल्ट, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉन्वे, लॉकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी, टॉम लाथम, डेरिल मिचेल, जिमी नीशम, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, मिचेल सेंटनर, ईश सोढ़ी, टिम साउदी, विल यंग।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें