फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिकॉर्ड: आयरलैंड की एमी हंटर शतक लगाने वाली सबसे युवा महिला खिलाड़ी बनीं, मिताली राज का 22 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा

Mon, 11 Oct 2021 07:33 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

हंटर ने भारती की दिग्गज खिलाड़ी मिताली राज का 22 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ डाला है। हंटर ने अपने जन्मदिन पर जिम्बाब्वे के खिलाफ 127 गेंदों पर 121 रन की पारी खेली।
विज्ञापन
एमी हंटर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आयरलैंड की महिला बल्लेबाज एमी हंटर ने रविवार को जिम्बाब्वे के खिलाफ अपना पहला वनडे शतक लगाया। इस शतक के साथ उन्होंने शतक लगाने वाली सबसे युवा महिला बल्लेबाज बनने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। हंटर का रविवार को जन्मदिन था। वह 16 साल की हो गईं। 
विज्ञापन


हंटर ने भारती की दिग्गज खिलाड़ी मिताली राज का 22 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ डाला है। हंटर ने अपने जन्मदिन पर जिम्बाब्वे के खिलाफ 127 गेंदों पर 121 रन की पारी खेली। इस ऐतिहासिक पारी से उन्होंने मिताली का रिकॉर्ड तोड़ा और वनडे क्रिकेट में सेंचुरी लगाने वाली सबसे छोटी उम्र की बल्लेबाज बन गईं। 

इससे पहले मिताली के नाम ये रिकॉर्ड था। उन्होंने 1999 में आयरलैंड के खिलाफ 114 रनों की पारी खेली थी। तब वह ऐसा करने वाली सबसे छोटी उम्र की बल्लेबाज बनीं थीं। उस वक्त मिताली राज की उम्र 16 साल 205 दिन थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें