महिला टी20 विश्व कप 2024
- फोटो : PTI
भारत 2009 से ही महिला टी20 विश्व कप में हिस्सा ले रहा है। टीम चार बार सेमीफाइनल में हारकर बाहर हो चुकी है, जबकि एक बार साल 2020 में टीम रनर अप रही है। साल 2023 में भारत को ऑस्ट्रेलिया से एक रोमांचक सेमीफाइनल मैच में शिकस्त झेलनी पड़ी थी। 2009 और 2010 में झूलन गोस्वामी के नेतृत्व में भारतीय टीम सेमीफाइनल तक पहुंची थी। वहीं, 2012, 2014 और 2016 में भारतीय टीम ने मिताली राज के नेतृत्व में टीम इंडिया ग्रुप स्टेज भी पार नहीं कर पाई थी। 2018 में हरमनप्रीत कौर को कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी गई थी और टीम फिर सेमीफाइनल में पहुंची थी। 2020 में भारत को हरमनप्रीत के नेतृत्व में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फाइनल में हार मिली थी। वहीं, 2023 में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को सेमीफाइनल में हराया था। अब लगातार चौथी बार टी20 विश्व कप में कप्तानी करने जा रहीं हरमनप्रीत से टीम को विश्व चैंपियन बनाने की उम्मीद की जा रही है।
महिला टी20 विश्व कप में भारत का प्रदर्शन
| साल |
नतीजा |
| 2009 |
सेमीफाइनल |
| 2010 |
सेमीफाइनल |
| 2012 |
ग्रुप स्टेज |
| 2014 |
ग्रुप स्टेज |
| 2016 |
ग्रुप स्टेज |
| 2018 |
सेमीफाइनल |
| 2020 |
रनर अप |
| 2023 |
सेमीफाइनल |
| 2024 |
??? |
ऑस्ट्रेलिया ने अब तक सबसे ज्यादा छह बार (2010, 2012, 2014, 2018, 2020, 2023) टी20 विश्व कप का खिताब जीता है। वहीं, इंग्लैंड की टीम 2009 में और वेस्टइंडीज की टीम 2016 में चैंपियन बन चुकी है। इंग्लैंड (2009) और ऑस्ट्रेलिया (2020) में मेजबानी करते हुए चैंपियन बनी थी।
महिला टी20 विश्व कप में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी
स्पेल
विकेट/रन |
गेंदबाज |
टीम |
खिलाफ |
साल |
| 5/5 |
डिएंड्रा डॉटिन |
वेस्ट इंडीज |
बांग्लादेश |
2018 |
| 5/8 |
सुने लूस |
दक्षिण अफ्रीका |
आयरलैंड |
2016 |
| 5/12 |
ऐश्ले गार्डनर |
ऑस्ट्रेलिया |
न्यूजीलैंड |
2023 |
| 5/15 |
रेणुका सिंह ठाकुर |
भारत |
इंग्लैंड |
2023 |
| 4/9 |
होली कॉल्विन |
इंग्लैंड |
पाकिस्तान |
2012 |
महिला टी20 विश्व कप में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट
| साल |
खिलाड़ी |
देश |
प्रदर्शन |
| 2009 |
क्लेयर टेलर |
इंग्लैंड |
199 रन |
| 2010 |
निकोला ब्राउन |
न्यूजीलैंड |
9 विकेट |
| 2012 |
चार्लोट एडवर्ड्स |
इंग्लैंड |
172 रन |
| 2014 |
आन्या श्रब्सोल |
इंग्लैंड |
13 विकेट |
| 2016 |
स्टेफनी टेलर |
वेस्टइंडीज |
246 रन और 8 विकेट |
| 2018 |
एलीसा हीली |
ऑस्ट्रेलिया |
225 रन |
| 2020 |
बेथ मूनी |
ऑस्ट्रेलिया |
259 रन |
| 2023 |
ऐश्ले गार्डनर |
ऑस्ट्रेलिया |
110 रन और 10 विकेट |
भारतीय महिला क्रिकेट टीम
- फोटो : BCCI
भारतीय टीम के लिए इस टूर्नामेंट में मिताली राज ने सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। उन्होंने 23 पारियों में 97.3 के स्ट्राइक रेट से 726 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने पांच 50+ स्कोर बनाए हैं। 57 रन उनका उच्चतम स्कोर रहा है। दूसरे स्थान के लिए हरमनप्रीत कौर हैं। उन्होंने 29 पारियों में 107.7 के स्ट्राइक रेट से 576 रन बनाए हैं। वहीं, स्मृति मंधाना ने टी20 विश्व कप में 21 पारियों में 449 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 118.5 का रहा है। हरमन और मंधाना दोनों ने तीन-तीन 50+ के स्कोर बनाए हैं।
महिला टी20 विश्व कप में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन
| बल्लेबाज |
पारी |
रन |
सर्वश्रेष्ठ पारी |
स्ट्राइक
रेट |
| मिताली राज |
23 |
726 |
57 |
97.31 |
| हरमनप्रीत कौर |
29 |
576 |
103 |
107.66 |
| स्मृति मंधाना |
21 |
449 |
87 |
118.46 |
| पूनम राउत |
15 |
375 |
56 |
90.57 |
| जेमिमा रॉड्रिग्स |
15 |
339 |
59 |
111.88 |
| शेफाली वर्मा |
10 |
265 |
47 |
134.51 |
महिला टी20 विश्व कप में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट
| खिलाड़ी |
मैच |
विकेट |
सर्वश्रेष्ठ
गेंदबाजी |
इकोनॉमी |
| पूनम यादव |
18 |
28 |
4/19 |
5.60 |
| राधा यादव |
12 |
17 |
4/23 |
6.40 |
| दिप्ती शर्मा |
15 |
15 |
3/15 |
6.85 |
| शिखा पांडे |
15 |
12 |
3/14 |
6.58 |
| प्रियंका रॉय |
8 |
12 |
5/16 |
5.73 |
| हरमनप्रीत कौर |
35 |
11 |
4/23 |
5.34 |
महिला टी20 विश्व कप में किसी बल्लेबाज द्वारा उच्चतम स्कोर बनाने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया की पूर्व कप्तान मेग लैनिंग के नाम है। उन्होंने 2014 टी20 विश्व कप में आयरलैंड के खिलाफ 126 रन की पारी खेली थी। वहीं, 2010 में वेस्टइंडीज की डिएंड्रा डॉटिन ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ नाबाद 112 रन बनाए थे। इंग्लैंड की हीथर नाइट ने 2020 टी20 विश्व कप में थाईलैंड के खिलाफ नाबाद 108 रन की पारी खेली थी। भारत की हरमनप्रीत कौर ने 2018 में न्यूजीलैंड के खिलाफ 103 रन की पारी खेली थी और वह इस लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं। वहीं, महिला टी20 विश्व कप में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज की डिएंड्रा डॉटिन के नाम है। उन्होंने 2018 में बांग्लादेश के खिलाफ पांच रन देकर पांच विकेट झटके थे। भारत की रेणुका सिंह ने 2023 में इंग्लैंड के खिलाफ 15 रन देकर पांच विकेट झटके थे। यह भारत की ओर से महिला टी20 विश्व कप में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी है।
महिला टी20 विश्व कप में सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर
| रन |
गेंद |
बल्लेबाज |
टीम |
खिलाफ |
साल |
| 126 |
65 |
मेग लैनिंग |
ऑस्ट्रेलिया |
आयरलैंड |
2014 |
| 112* |
45 |
डिएंड्रा डॉटिन |
वेस्ट इंडीज |
दक्षिण अफ्रीका |
2010 |
| 108* |
66 |
हीथर नाइट |
इंग्लैंड |
थाईलैंड |
2020 |
| 103 |
51 |
हरमनप्रीत कौर |
भारत |
न्यूजीलैंड |
2018 |
| 102 |
68 |
मुनैबा अली |
पाकिस्तान |
आयरलैंड |
2023 |
महिला टी20 विश्व कप के फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच
| साल |
खिलाड़ी |
देश |
प्रदर्शन |
| 2009 |
कैथरीन सिवर-ब्रंट |
इंग्लैंड |
3 विकेट |
| 2010 |
एलिस पेरी |
ऑस्ट्रेलिया |
3 विकेट |
| 2012 |
जेस कैमरून |
ऑस्ट्रेलिया |
45 रन |
| 2014 |
सारा कोयट |
ऑस्ट्रेलिया |
3 विकेट |
| 2016 |
हेली मैट्यूज |
वेस्टइंडीज |
66 रन और 1 विकेट |
| 2018 |
ऐश्ले गार्डनर |
ऑस्ट्रेलिया |
33 रन और 3 विकेट |
| 2020 |
एलीसा हीली |
ऑस्ट्रेलिया |
75 रन और 1 कैच |
| 2023 |
बेथ मूनी |
ऑस्ट्रेलिया |
74 रन |