फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लेऑफ की दावेदारी पक्की करने उतरेगी मुंबई इंडियंस

Sat, 11 May 2013 12:22 AM IST
पुणे/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
लगातार दो जीत से अपनी लय में लौट चुकी मुंबई इंडियंस आईपीएल-6 की सबसे फिसड्डी टीम पुणे वॉरियर्स के खिलाफ शनिवार को यहां होने वाले मुकाबले में एक और जीत दर्ज कर प्लेऑफ के लिए अपनी दावेदारी पक्की करने उतरेगी।
विज्ञापन


मुंबई के अब तक 12 मैचों में आठ जीत से 16 अंक हैं जबकि पुणे की टीम 13 मैचों में 11 हारकर अंक तालिका में सबसे निचले पायदान पर है। स्टार खिलाड़ियों से सुसज्जित मुंबई को यह मालूम है कि उसके पास कमजोर पुणे के खिलाफ जीत दर्ज करने का शानदार मौका है।

मुंबई यदि पुणे को हरा देती है तो उसके लिए प्लेऑफ का रास्ता आसान हो जाएगा क्योंकि उसके अगले दो मुकाबले सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ घरेलू मैदान पर है जहां वह अपराजित चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी तरफ लगातार हार से हताश पुणे के लिए तमाम रास्ते बंद हो चुके हैं और वह अपने शेष तीन मैचों में केवल दूसरी टीमों का समीकरण बिगाड़ सकती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें