फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2024: इंपैक्ट प्लेयर नियम पर बढ़ी तकरार, अब डेविड वॉर्नर ने दिया यह सुझाव, जानें क्या कहा

Mon, 22 Apr 2024 04:17 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने कहा था कि वह इंपैक्ट प्लेयर नियम के फैन नहीं है और इससे भारतीय क्रिकेट को कोई फायदा नहीं होने वाला है।
विज्ञापन
डेविड वॉर्नर - फोटो : IPL
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने भी इंपैक्ट प्लेयर नियम को लेकर अपनी राय रखी है। आईपीएल के सबसे सफल विदेशी खिलाड़ी वॉर्नर ने सलाह देते हुए कहा कि इंपैक्ट प्लेयर नियम के चलते प्लेइंग-11 में पाच खिलाड़ियों को शामिल करने की मंजूरी मिलनी चाहिए। हाल के दिनों में इंपैक्ट प्लेयर नियम को लेकर कई खिलाड़ियों ने सवाल खड़े किए हैं, लेकिन वॉर्नर इस नियम के खिलाफ नहीं हैं। 
विज्ञापन


इंपैक्ट प्लेयर नियम के समर्थन में आए वॉर्नर
वॉर्नर ने इस नियम को लेकर राय व्यक्त करते हुए एक वेबसाइट से कहा, इंपैक्ट प्लेयर नियम होने से टीम में 12 खिलाड़ी खेलते हैं इसलिए आपको पांच विदेशी खिलाड़ियों को प्लेइंग-11 में शामिल होने की मंजूरी देनी चाहिए। अगर आप 12 खिलाड़ियों के साथ खेल रहे हैं तो यह मदद करेगा क्योंकि इससे आप छह गेंदबाजों के साथ उतर सकते हैं और इससे इंपैक्ट के तौर पर ऑलराउंडर की जरूरत नहीं पड़ेगी। लेकिन वे ऐसा कर रहे हैं और बल्लेबाजी ऑलराउंडर को जगह मिल रही है। मुझे लगता है कि यह खेल के लिए अच्छा है। 

रोहित ने इंपैक्ट प्लेयर नियम का किया था विरोध
मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने कहा था कि वह इंपैक्ट प्लेयर नियम के फैन नहीं है और इससे भारतीय क्रिकेट को कोई फायदा नहीं होने वाला है। रोहित ने हाल ही में एक पॉडकास्ट के दौरान कहा था, मैं इंपैक्ट नियम का बड़ा फैन नहीं हूं। यह नियम ऑलराउंडर खिलाड़ियों को पीछे धकेलने वाला है। आमतौर पर क्रिकेट 11 खिलाड़ियों के साथ खेलने वाला खेल, 12 नहीं। आप वैसे ही मैच से लोगों का काफी मनोरंजन करते हैं। अगर आप इससे क्रिकेट पर पड़ने वाले एक प्रभाव की बात करें तो मुझे लगता है कि शिवम दुबे और वॉशिंगटन सुंदर को गेंदबाजी नहीं मिल रही है जो हमारे लिए अच्छी चीज नहीं है। मुझे समझ नहीं आ रहा कि आप इससे क्या हासिल करेंगे।
विज्ञापन


आईपीएल में खेलना जारी रखेंगे वॉर्नर
वॉर्नर दो प्रारूपों से संन्यास ले चुके हैं और उन्होंने कहा कि वह अमेरिका और वेस्टइंडीज में जून में होने वाले टी20 विश्व कप के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह देंगे। उन्होंने साथ ही कहा कि वह आईपीएल में खेलना जारी रखेंगे और अगले साल फिर इस टूर्नामेंट के लिए भारत लौटेंगे। वॉर्नर ने कहा, मेरे लिए परिवार के साथ समय बिताना जरूरी है, लेकिन मैं आईपीएल और बिग बैश को प्राथमिकता दूंगा। मैं कमेंट्री भी करूंगा। मैं न्यू साउथ वेल्स भी जा सकता हूं जिससे युवा खिलाड़ियों की मदद कर सकूं। ऐसी कई चीजें हैं जो मैं कर सकता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें