आईपीएल 2020
- फोटो : सोशल मीडिया
आईपीएल के एक अधिकारी ने स्पोर्टस्टार को बताया, कोरोना वायरस के प्रकोप ने बीसीसीआई के पास कोई विकल्प नहीं छोड़ा है। फिलहाल इसलिए आईपीएल की तारीखों को आगे बढ़ाया गया। अगर सब कुछ ठीक रहा तो यह 20 अप्रैल के आसपास शुरू होगा, लेकिन इसका निर्णय 10 अप्रैल तक ले लिया जाएगा। अगर टूर्नामेंट 20 अप्रैल तक शुरू नहीं होता है, तो इसे अगले साल के लिए टालना होगा।'