फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2020: न्यूजीलैंड क्रिकेट को नहीं है कोरोना वायरस का डर, खिलाड़ियों पर छोड़ा अंतिम फैसला

Fri, 13 Mar 2020 07:27 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
न्यूजीलैंड टीम - फोटो : सोशल मीडिया
पूरी दुनिया में कोरोना वायरस से हाहाकार मचा हुआ है, लेकिन न्यूजीलैंड क्रिकेट को इसकी परवाह नहीं है। शुक्रवार को उन्होंने एक बड़ा बयान दे दिया है। इस खतरनाक वायरस के कहर के बीच न्यूजीलैंड क्रिकेट ने अपने खिलाड़ियों पर आईपीएल 2020 में खेलने का फैसला छोड़ दिया है। 
 
विज्ञापन

2 of 5
भारत बनाम न्यूजीलैंड - फोटो : सोशल मीडिया
न्यूजीलैंड क्रिकेट ने अपने बयान में कहा, 'हमारी स्थिति मूल रूप से नहीं बदली है। हम अपने खिलाड़ियों को सरकार और विश्व स्वास्थ्य संगठन के अधिकारियों द्वारा जारी गाइडलाइन की जानकारी दे रहे हैं। साथ ही उन्हें इसके कारण, प्रभाव और बेस्ट प्रैक्टिस की भी सलाह दे रहे हैं। हालांकि, अंततः यह खिलाड़ियों का अपना फैसला है।'
विज्ञापन

3 of 5
आईपीएल 2020 - फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि कोरोना वायरस की वजह से आईपीएल की तारीखों को आगे बढ़ाया गया है। अब इसका आयोजन 29 मार्च की जगह 15 अप्रैल से होगा। इस बात की आधिकारिक पुष्टि शुक्रवार को बीसीसीआई ने की।

4 of 5
न्यूजीलैंड क्रिकेट - फोटो : social media
आईपीएल में खेलने वाले ये हैं छह कीवी खिलाड़ी 
जिमी नीशम (किंग्स इलेवन पंजाब), लॉकी फर्ग्यूसन (कोलकाता नाइट राइडर्स), मिशेल मैकक्लेनाघन और ट्रेंट बोल्ट (मुंबई इंडियंस), केन विलियमसन (सनराइजर्स हैदराबाद) और मिशेल सेंटनर (चेन्नई सुपर किंग)।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कोरोनावायरस - फोटो : ANI
इस महामारी वायरस की वजह से पूरा खेल जगत तबाह है। कई स्पोर्ट्स इवेंट इसकी चपेट में आ गए हैं। कुछ को स्थगित तो कुछ को रद्द कर दिए गए हैं। भारत में इस खतरनाक वायरस के 80 मामले सामने आ चुके हैं, जबकि एक की मौत भी हो गई है। वहीं, दुनियाभर मे वैश्विक महामारी बनकर फैले कोरोना वायरस का जबरदस्त खौफ है। अब तक लगभग 5000 लोगों की जाने जा चुकी है, जबकि 130000 से ज्यादा लोग इससे प्रभावित हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें