फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2025: भारत के पूर्व बॉलिंग कोच पारस म्हाम्ब्रे को मिली बड़ी जिम्मेदारी, मुंबई इंडियंस ने दिया यह दायित्व

Wed, 16 Oct 2024 04:20 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

मुंबई इंडियंस ने कहा कि म्हाम्ब्रे (52 वर्ष) गेंदबाजी कोच लसिथ मलिंगा और मुख्य कोच महेला जयवर्धने के साथ काम करेंगे। जयवर्धने दो साल के अंतराल बाद फिर से मुंबई इंडियंस से जुड़े थे।
विज्ञापन
पारस म्हाम्ब्रे, विक्रम, दिलीप और द्रविड़ - फोटो : BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के पूर्व गेंदबाजी कोच पारस म्हाम्ब्रे बुधवार को इसी भूमिका में फिर से पांच बार की इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) चैंपियन मुंबई इंडियंस से जुड़ गए। भारतीय टीम के साथ उनका गेंदबाजी कोच के तौर पर कार्यकाल इस साल भारत के टी20 विश्व कप जीतने के बाद जून में समाप्त हुआ था।
विज्ञापन

मुंबई इंडियंस ने कहा कि म्हाम्ब्रे (52 वर्ष) गेंदबाजी कोच लसिथ मलिंगा और मुख्य कोच महेला जयवर्धने के साथ काम करेंगे। जयवर्धने दो साल के अंतराल बाद फिर से मुंबई इंडियंस से जुड़े थे। म्हाम्ब्रे इससे पहले मुंबई इंडियंस के साथ काम कर चुके हैं जब फ्रेंचाइजी ने आईपीएल 2013 में और चैम्पियंस लीग टी20 में 2011 और 2013 में खिताब जीता था।

मुंबई इंडिंयस ने सोमवार को जयवर्धने को मुख्य कोच के तौर पर फिर से अपनी टीम में शामिल किया था जिन्होंने 2017 से 2022 के बीच टीम को अपने मार्गदर्शन में तीन खिताब दिलाए। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने मुंबई को 2017 में तीसरा खिताब जिताया था और उस वक्त टीम इस लीग के इतिहास की सबसे सफल टीम बन गई थी।
विज्ञापन

जयवर्धने ने इसके बाद 2019 और 2020 में भी मुंबई को खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी और इस तरह मुंबई पांच खिताब जीतने में सफल रही थी। 2022 में जयवर्धने ग्लोबल हेड ऑफ क्रिकेट बने थे। मुंबई के लिए पिछला सीजन काफी खराब रहा था और टीम अंक तालिका में निचले स्थान पर रही थी। मुंबई ने 2024 सत्र में हार्दिक पांड्या की अगुआई में सिर्फ चार मुकाबले जीते थे।

जयवर्धने के सामने कई चुनौतियां 
नए मुख्य कोच के रूप में जयवर्धने के लिए पहला काम आईपीएल 2025 के लिए मेगा नीलामी से पहले अपनी टीम की रिटेंशन को अंतिम रूप देना होगा। विशेष रूप से, टीमें अधिकतम छह खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती हैं, जिसमें अधिकतम पांच कैप्ड खिलाड़ी और दो अनकैप्ड खिलाड़ी शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें