ब्रावो और धोनी
- फोटो : IPL/BCCI
ब्रावो की नियुक्ति ठीक उनके क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने के चार घंटे बाद आई है। शुक्रवार को ही ब्रावो इसकी घोषणा की थी। ब्रावो के नाम टी20 इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड है। उन्होंने इस प्रारूप में 582 मैचों में 631 विकेट लिए हैं। हालांकि, उन्हें इस साल कैरिबियाई प्रीमियर लीग में ग्रोइन इंजरी का सामना करना पड़ा था। केकेआर के सीईओ वेंकी मैसूर ने पुष्टि की कि ब्रावो कैरिबियाई प्रीमियर लीग में नाइट राइडर्स की अन्य सभी फ्रेंचाइजी के साथ काम करेंगे। इनमें संयुक्त राज्य अमेरिका में मेजर लीग क्रिकेट और यूएई में आईएलटी-20 भी शामिल हैं।
वैंकी ने कहा- डीजे ब्रावो का हमारे साथ जुड़ना बहुत ही रोमांचक है। वह जिस लीग में भी खेलते हैं, उसे जीतने की उनकी गहरी इच्छा रहती है। उनके व्यापक अनुभव और ज्ञान से फ्रेंचाइजी और सभी खिलाड़ियों को काफी फायदा होगा। हम इस बात से भी बहुत खुश हैं कि वह दुनिया भर में हमारी सभी अन्य फ्रेंचाइजी- सीपीएल, एमएलसी और आईएलटी 20 के साथ शामिल होंगे।