फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2024: सनराइजर्स हैदराबाद ने पैट कमिंस को खरीदने के लिए क्यों लुटाए 20.5 करोड़? अनिल कुंबले ने बताई वजह

Fri, 22 Dec 2023 11:02 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

विश्व कप विजेता कप्तान इयोन मॉर्गन का मानना है कि कमिंस को ऑस्ट्रेलियाई राष्ट्रीय टीम के कप्तान के रूप में हाल में मिली सफलता का श्रेय मिला है।
विज्ञापन
अनिल कुंबले ने कमिंस पर बयान दिया है - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व भारतीय कप्तान और कोच अनिल कुंबले का मानना है कि ऑस्ट्रेलिया के विश्व कप विजेता कप्तान पैट कमिंस को उनके कैप्टेंसी स्किल के लिए आईपीएल नीलामी में इतनी भारी राशि मिली है। सनराइजर्स हैदराबाद ने कमिंस को 20.5 करोड़ रुपये में खरीदा था। कमिंस के लिए सनराइजर्स हैदराबाद के अलावा मुंबई इंडियंस, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और चेन्नई सुपर किंग्स ने भी बोली लगाई थी। इसी वजह से बोली इतनी ऊपर पहुंची।
विज्ञापन
Trending Videos

कुंबले ने कहा, 'यह सच में बहुत ज्यादा कीमत है। 20 करोड़ रुपये के पार बोली जाने की उम्मीद नहीं थी। हमें पता था कि वह अधिक कीमत में बिकेंगे, लेकिन 20 करोड़ रुपये पाकर उन्होंने रिकॉर्ड बनाया है।' कमिंस आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी बन गए थे, लेकिन जल्द ही उन्हें हमवतन मिचेल स्टार्क को पीछे छोड़ दिया। स्टार्क को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 24.75 करोड़ रुपये में आईपीएल नीलामी में खरीदा।

उन्होंने कहा, 'सनराइजर्स को शायद कप्तान की तलाश है और यही कारण हो सकता है कि कमिंस को खरीदने के लिए बेताब दिखे। शायद आरसीबी भी लंबे समय से कप्तान की तलाश में थी। पैट कमिंस को शुभकामनाएं। तीन ट्राफियां, लेकिन यह उन सब में सबसे बेहतरीन चीज रही। 

विश्व कप विजेता कप्तान इयोन मॉर्गन का मानना है कि कमिंस को ऑस्ट्रेलियाई राष्ट्रीय टीम के कप्तान के रूप में हाल में मिली सफलता का श्रेय मिला है। मॉर्गन ने कहा, 'पैट कमिंस जिस तरह के गेंदबाज हैं और पिछले डेढ़ साल में उन्हें जो सफलता मिली है, वह शानदार है। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप जीतने वाली टीम की कप्तानी करने के अलावा एक गेंदबाज के तौर पर इंग्लैंड में एशेज बरकरार रखने में उन्होंने मदद की। फिर ऑस्ट्रेलियाईटीम को एक और वनडे विश्व कप दिलाया।
विज्ञापन

मॉर्गन ने कहा, 'कमिंस को इतनी बड़ी राशि उनके हालिया फॉर्म और आत्मविश्वास को देखकर भी मिली है। यह डिमांड-सप्लाई का भी मुद्दा है। कुछ टीमें न केवल कप्तान के रूप में बल्कि चेंजिंग रूम में भी लीडरशिप रोल की तलाश में हैं। इसलिए पैट कमिंस पूरी तरह से अपनी कीमत को सही ठहराते हैं।' फिलहाल सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान एडेन मार्करम हैं। हालांकि, उनकी टीम का पिछले सीजन प्रदर्शन बेहद खराब रहा था। टीम 14 मैचों में चार जीत और 10 हार के साथ अंक तालिका में सबसे नीचे 10वें स्थान पर रही थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें