फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2024: कौन हैं दिल्ली के खिलाफ तूफानी पारी खेलने वाले अंगकृष रघुवंशी, 11 की उम्र में क्रिकेट के लिए छोड़ा थ

Thu, 04 Apr 2024 04:06 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, विशाखापत्तनम

सार

दाएं हाथ के बल्लेबाज दिल्ली के रहने वाले हैं। वह अंडर-19 विश्व कप 2022 में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। इस टूर्नामेंट में वह भारतीय टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे। टूर्नामेंट की छह पारियों में उन्होंने 278 रन बनाए थे। हालांकि, फाइनल मैच में वह शून्य पर आउट हो गए थे। इस टूर्नामेंट में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में वह चौथे बल्लेबाज थे।
 
विज्ञापन
अंगकृष रघुवंशी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ कोलकाता नाइट राइडर्स ने अपना तीसरा मुकाबला जीत लिया। इस मैच में केकेआर के लिए अंगकृष रघुवंशी ने विस्फोटक प्रदर्शन किया। उन्होंने आईपीएल 2024 में अपने पहले मैच में जोरदार अर्धशतक लगाकर क्रिकेट जगत में सनसनी मचा दी। 18 वर्ष की उम्र में उन्होंने 54 रनों की दमदार पारी खेलकर इतिहास रच दिया। अपनी पहली आईपीएल पारी में अर्धशतक लगाने वाले वह सबसे कम उम्र के बल्लेबाज बन गए। उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ डेब्यू किया था, लेकिन उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला था।
विज्ञापन


दिल्ली के खिलाफ गरजा अंगकृष का बल्ला
दिल्ली के खिलाफ अंगकृष ने सख्त रुख अख्तियार किया। उन्होंने मात्र 27 गेंदों में 54 रन की दमदार पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 200 के स्ट्राइक रेट से पांच चौके और तीन छक्के ठोके। वह कोलकाता के लिए सबसे कम उम्र में अर्धशतक ठोकने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए। उन्होंने 18 वर्ष 303 दिन की उम्र में यह कारनामा किया। इससे पहले शुभमन गिल ने 18 वर्ष 237 दिन की आयु में चेन्नई के खिलाफ पचासा लगाया था। अंगकृष को 14वें ओवर की दूसरी गेंद पर एनरिक नॉर्त्जे ने ईशांत शर्मा के हाथों कैच कराया। उनकी इसी पारी के दम पर कोलकाता ने 272 रन का स्कोर तैयार किया। 

कौन हैं आईपीएल में गदर मचाने वाले अंगकृष
दाएं हाथ के बल्लेबाज दिल्ली के रहने वाले हैं। वह अंडर-19 विश्व कप 2022 में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। इस टूर्नामेंट में वह भारतीय टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे। टूर्नामेंट की छह पारियों में उन्होंने 278 रन बनाए थे। हालांकि, फाइनल मैच में वह शून्य पर आउट हो गए थे। इस टूर्नामेंट में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में वह चौथे बल्लेबाज थे।
विज्ञापन


11 वर्ष की आयु में वह मुंबई चले गए थे। यहां उन्हें अभिषेक नायर का कोच के रूप में सानिध्य मिला। कुछ समय बाद वह पूरी तरह से मुंबई में शिफ्ट हो गए। मुंबई के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने वाले इस बल्लेबाज ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आक्रामक पारी खेलने के बाद अपने कोच पर बात की। उन्होंने कहा, "अभिषेक नायर मेरे गुरु हैं, जिस तरह से उन्होंने मुझे अभ्यास कराया, कठिन परिस्थितियों में रखा जो कि मेरे अनुभव के लिए पर्याप्त था जब मैंने अपनी पहली पारी खेली थी। मैं जो खाता हूं, अभ्यास करता हूं, काम करता हूं और हर जगह वह मेरी मदद करते हैं।"

20 लाख रुपये में बने टीम का हिस्सा
कोलकाता नाइट राइडर्स ने अंगकृष को आईपीएल 2024 की नीलामी में 20 लाख रुपए के बेस प्राइस पर टीम में शामिल किया। वह मुंबई के लिए लिस्ट ए और टी20 में डेब्यू कर चुके हैं। उन्होंने क्रमश: पांच मैचों में 133 रन और नौ मुकाबलों में 192 रन बनाए हैं। 

भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने की जताई इच्छा
विशाखापत्तनम में दमदार पारी खेलने के बाद अंगकृष ने बताया कि वह भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में खेलना चाहते हैं। मैच के बाद कोलकाता के नए स्टार बल्लेबाज ने कहा, "मेरा लक्ष्य भारत के लिए खेलना है, लेकिन मैं किसी और की तरह जर्सी पहनना चाहता हूं और चाहता हूं कि लोग कहें कि मैं अलग हूं।" 

कोलकाता ने दर्ज की लगातार तीसरी जीत
कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल 2024 के 16वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स को 106 रन से हरा दिया है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता ने 20 ओवर में सात विकेट गंवाकर 272 रन बनाए थे। जवाब में दिल्ली की टीम 17.2 ओवर में 166 रन पर सिमट गई। यह दिल्ली की चार मैचों में तीसरी हार है। वहीं, कोलकाता ने जीत की हैट्रिक लगाई है। टीम ने अब तक अपने सभी तीनों मुकाबले जीते हैं।

अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंची केकेआर
इस जीत के साथ कोलकाता की टीम छह अंकों के साथ शीर्ष पर पहुंच गई है। वहीं, दिल्ली की टीम नौवें स्थान पर पहुंच गई है। उसके दो अंक हैं। कोलकाता को अगला मैच आठ अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ चेन्नई में खेलना है। वहीं, दिल्ली की टीम अपना अगला मैच सात अप्रैल को मुंबई इंडियंस के खिलाफ वानखेड़े में खेलेगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें