फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KKR vs RCB: छ्क्कों के मामले में विराट ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कोलकाता के खिलाफ लगाया IPL का 52वां अर्धशतक

Fri, 29 Mar 2024 11:06 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु

सार

वह आरसीबी के लिए सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। इस मामले में उन्होंने क्रिस गेल (239) और एबी डिविलियर्स (238) को पीछे छोड़ दिया है। कोहली के नाम 241* छक्के दर्ज हो गए हैं। उन्होंने यह उपलब्धि तीन छक्के लगाकर हासिल की। इस मुकाबले में विराट कोहली दमदार फॉर्म में दिख रहे हैं। उन्होंने आईपीएल का 52वां अर्धशतक लगाया है। उन्होंने 36 गेंदों में 50 रन पूरे किए। वहीं, कोलकाता के खिलाफ उनके बल्ले से 83 रन की नाबाद पारी निकली।
विज्ञापन
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स - फोटो : IPL
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आरसीबी के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेले जा रहे मैच में बड़ा रिकॉर्ड बना लिया है। वह आरसीबी के लिए सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। इस मामले में उन्होंने क्रिस गेल (239) और एबी डिविलियर्स (238) को पीछे छोड़ दिया है। कोहली के नाम 241* छक्के दर्ज हो गए हैं। उन्होंने यह उपलब्धि तीन छक्के लगाकर हासिल की। इस मुकाबले में विराट कोहली दमदार फॉर्म में दिख रहे हैं। उन्होंने आईपीएल का 52वां अर्धशतक लगाया है। उन्होंने 36 गेंदों में 50 रन पूरे किए। वहीं, कोलकाता के खिलाफ उनके बल्ले से 83 रन की नाबाद पारी निकली।
विज्ञापन


विराट के नाम से सबसे ज्यादा छक्कों का रिकॉर्ड
आईपीएल में किसी एक टीम के लिए सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड आरसीबी के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के नाम दर्ज हो गया है। इससे पहले यह रिकॉर्ड आरसीबी के ही पूर्व सलामी  बल्लेबाज क्रिस गेल के नाम था। गेल ने आरसीबी के लिए 85 मैच खेले और इस दौरान उनके बल्ले से 239 छक्के निकले। हालांकि, विराट कोहली ने 240 मैचों में 240 छक्के लगा लिए हैं। गेल अब दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं।  तीसरे नंबर पर इसी टीम के लिए खेलने वाले एबी डिविलियर्स का नाम है जिन्होंने आरसीबी के लिए 156 मैचों में 238 छक्के लगाए थे। 

आईपीएल में एक टीम के लिए सबसे ज्यादा छक्के

खिलाड़ी टीम मैच छक्के
विराट कोहली आरसीबी 240 241*
क्रिस गेल आरसीबी 85 239
एबी डिविलियर्स आरसीबी 156 238
कीरोन पोलार्ड मुंबई इंडियंस 189 223
रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस 200 210
महेंद्र सिंह धोनी चेन्नई सुपर किंग्स 222 209

छह खिलाड़ियों ने ही लगाए हैं 200 से अधिक छक्के

आईपीएल इतिहास में सिर्फ छह खिलाड़ी ही ऐसे हैं जिन्होंने इस टूर्नामेंट में किसी एक टीम के लिए 200 से अधिक छक्के लगाए हैं। गेल, डिविलियर्स, कोहली, कीरोन पोलार्ड, रोहित शर्मा और महेंद्र सिंह धोनी ही इस लिस्ट में शामिल हैं। वहीं, कोहली ने कोलकाता के खिलाफ तीन छक्के लगाकर इतिहास रच दिया है। अब वह दुनिया के एकमात्र बल्लेबाज बन गए हैं जिसने एक टीम के लिए खेलते हुए 240 छक्के लगाए हैं। 

रसेल के पास भी एलीट लिस्ट में शामिल होने का अवसर
केकेआर के ऑलराउंडर आंद्रे रसेल के पास भी किसी टीम के लिए 200 या उससे अधिक छक्के लगाने की लिस्ट में शामिल होने का अवसर रहेगा। रसेल 2014 से केकेआर से जुड़े हुए हैं और अगर वह शुक्रवार को आरसीबी के खिलाफ तीन छक्के लगा देते हैं तो रसेल इस एलीट लिस्ट में शामिल होने वाले सातवें बल्लेबाज होंगे। रसेल ने केकेआर के लिए 106 आईपीएल मैचों में 197 छक्के लगाए हैं। रसेल के पास इसके अलावा इस टूर्नामेंट में 100 विकेट पूरे करने का भी अवसर होगा। रसेल के नाम अबतक 97 विकेट हैं और अगर वह तीन विकेट लेने में सफल रहे तो आईपीएल में विकेटों का शतक पूरा कर लेंगे। रसेल आईपीएल में यह उपलब्धि हासिल करने वाले 10वें गेंदबाज होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें