मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी
- फोटो : IPL/BCCI
कप्तान: हार्दिक पंड्या
खिताब: 2013, 2015, 2017, 2019, 2020
प्रमुख क्रिकेटर: हार्दिक, रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव
ताकत: मुंबई की ताकत उसके स्टार भारतीय क्रिकेटर हैं। हाॢदक की मौजूदगी और जसप्रीत बुमराह का फिट होना दूसरी टीमों के लिए अशुभ संकेत हैं।
कमजोरी: सूर्यकुमार यादव, दिलशान मदुशंका अनफिट हैं। जेसन बेहरनडॉर्फ भी नहीं खेलेंगे। टीम के पास कोई स्टार स्पिनर नहीं है।
मुंबई ने दक्षिण अफ्रीका के दाएं हाथ के तेज गेंदबाज गेराल्ड कोएट्जी और श्रीलंका के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज दिलशान मदुशंका को खरीदा, लेकिन टूर्नामेंट से ठीक पहले मदुशंका चोटिल होकर बाहर हो गए। ऐसे में उनके रिप्लेसमेंट के तौर पर दक्षिण अफ्रीका के अंडर-19 स्टार मफाका को शामिल किया है। तेज गेंदबाज मफाका इस साल हुए अंडर-19 विश्व कप में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे थे।
श्रीलंका के तेज गेंदबाज नुवान तुषारा को खरीदने के लिए टीम ने 4.80 करोड़ रुपये खर्च किए। उनका एक्शन फ्रेंचाइजी के गेंदबाजी कोच लसिथ मलिंगा की तरह ही है। मुंबई ने अफगानिस्तान के अनुभवी ऑलराउंडर मोहम्मद नबी, दाएं हाथ के स्पिनर श्रेयस गोपाल पर भी बोली लगाई। फ्रेंचाइजी ने तीन ऑलराउंडर शिवालिक शर्मा, अंशुल कंबोज और नमन धीर को भी खरीदा।
रोल के हिसाब से पूरी टीम
- सलामी बल्लेबाज: रोहित शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर)
- मध्य क्रम: तिलक वर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, टिम डेविड, नेहल वढेरा, विष्णु विनोद (विकेटकीपर)।
- ऑलराउंडर: हार्दिक पांड्या (कप्तान), रोमारियो शेफर्ड, मोहम्मद नबी, शम्स मुलानी, शिवालिक शर्मा, अंशुल कंबोज, नमन धीर
- तेज गेंदबाज: जसप्रीत बुमराह, जेसन बेहरेनडोर्फ, अर्जुन तेंदुलकर, आकाश मधवाल, गेराल्ड कोएट्जी, मफाका, नुवान तुषारा
- स्पिनर: पीयूष चावला, कुमार कार्तिकेय, श्रेयस गोपाल
संभावित प्लेइंग-11
रोहित शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या (कप्तान), तिलक वर्मा, टिम डेविड, नेहल वढेरा/कुमार कार्तिकेय (इम्पैक्ट सब), गेराल्ड कोएट्जी, पीयूष चावला, जसप्रीत बुमराह, जेसन बेहरनडॉर्फ।
चोटिल खिलाड़ी: सूर्यकुमार यादव चोटिल हैं और शुरुआती कुछ मैचों से बाहर हो चुके हैं। वहीं, मदुशंका चोटिल होकर टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं।
चेन्नई सुपर किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस
- फोटो : IPL/BCCI
कप्तान: ऋतुराज गायकवाड़
खिताब: 2010, 11, 18, 21, 2023
प्रमुख क्रिकेटर: धोनी, गायकवाड़, जडेजा, शिवम दुबे, डेरिल मिचेल
ताकत: धोनी 42 वर्ष के जरूर हो चुके हैं, लेकिन चेन्नई के लिए उनकी मौजूदगी ही सबसे बड़ी ताकत है। धोनी की मौजूदगी टीम में किस तरह का जोश भरती है यह पिछले सत्र में चेन्नई की खिताबी जीत में देखा जा चुका है। न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल और रचिन रविंद्र भी बड़ा अंतर साबित हो सकते हैं।
कमजोरी: तेज गेंदबाजी विभाग में अनुभव की कमी है। दीपक चाहर ही बड़ा नाम है। डेवन कॉन्वे के अलावा मथीश पथिराना और मुस्ताफिजुर रहमान भी चोटिल हैं।
सीएसके ने न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल और रचिन रवींद्र पर दांव लगाया। वहीं, भारत के अनुभवी तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर की सीएसके में वापसी हुई। टूर्नामेंट के पिछले सीजन में चेन्नई ने महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में खिताब पर कब्जा किया था। यह धोनी का आखिरी आईपीएल हो सकता है। चेन्नई ने अनकैप्ड खिलाड़ी समीर रिजवी के लिए खजाना खोल दिया। टीम ने रिजवी को 8.40 करोड़ रुपये में खरीदा। चेन्नई सुपरकिंग्स ने बांग्लादेश के अनुभवी तेज गेंदबाज मुस्तफिजूर रहमान को भी खरीद लिया। टीम बैलेंस दिख रही है और छठे खिताब की तलाश में उतरेगी।
रोल के हिसाब से पूरी टीम
- सलामी बल्लेबाज: ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), रचिन रवींद्र
- मध्य क्रम: समीर रिजवी, अजिंक्य रहाणे, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), शेख रशीद, अरावेली अवनीश
- ऑलराउंडर: रवींद्र जडेजा, डेरिल मिचेल, मोईन अली, निशांत सिंधु, अजय मंडल
- तेज गेंदबाज: दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर, सिमरजीत सिंह, तुषार देशपांडे, मुकेश चौधरी, राजवर्धन हंगरगेकर, मुस्तफिजुर रहमान
- स्पिनर: महेश तीक्ष्णा, मिचेल सेंटनर, प्रशांत सोलंकी
चोटिल खिलाड़ी: डेवोन कॉन्वे, मथीशा पथिराना और शिवम दुबे चोटिल हैं और वह शुरुआती कुछ मैचों से बाहर हो गए हैं। कॉन्वे की चोट ज्यादा गंभीर है और वह कब वापसी करेंगे इसका अपडेट नहीं है।
संभावित प्लेइंग-11
ऋतुराज गायकवाड़, रचिन रवींद्र, अजिंक्य रहाणे, डेरिल मिचेल, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी (कप्तान/विकेटकीपर), शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, महेश तीक्ष्णा, मुस्तफिजुर रहमान/मिचेल सैंटनर, तुषार देशपांडे। (इम्पैक्ट सब: समीर रिजवी)