फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2024: आईपीएल शुरू होने से पहले गुजरात को झटका, 3.60 करोड़ के इस खिलाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, जानें पूरा मामला

Sun, 03 Mar 2024 02:39 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

रिपोर्ट के मुताबिक, उनकी बाइक की किसी और बाइक के टक्कर हो गई। इसी दौरान मिंज ने बाइक पर से कंट्रोल खो दिया और हादसे का शिकार हो गए।
विज्ञापन
गुजरात ने रॉबिन (दाएं) को 3.60 करोड़ रुपये में खरीदा था - फोटो : IPL
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कप्तान हार्दिक पांड्या के दूसरी टीम में जाने और मोहम्मद शमी के आईपीएल से बाहर होने के बाद गुजरात टाइटंस को एक और बड़ा झटका लगा है। आईपीएल 2024 के ऑक्शन में 3.60 करोड़ रुपये में बिकने वाले रॉबिन मिंज सड़क हादसे में घायल हो गए हैं। उन्हें गुजरात ने चेन्नई सुपर किंग्स, मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद से लड़कर खरीदा था।
विज्ञापन


मिंज को बिग हिटर माना जाता है। उनका बेस प्राइस 20 लाख रुपये था और वह 3.60 करोड़ में बिके थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 21 साल के मिंज को फिलहाल डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है। मिंज एक विकेटकीपर बल्लेबाज हैं। इंग्लैंड के खिलाफ शानदार पारी खेलने वाले शुभमन गिल, जो कि गुजरात के कप्तान भी हैं, उनके पिता से मिले थे।

रॉबिन मिंज - फोटो : सोशल मीडिया
यह घटना तब घटी जब वह झारखंड में अपनी सुपरबाइक को राइड कर रहे थे। रिपोर्ट के मुताबिक, उनकी बाइक की किसी और बाइक के टक्कर हो गई। इसी दौरान मिंज ने बाइक पर से कंट्रोल खो दिया और हादसे का शिकार हो गए। मिंज के पिता फ्रांसिस मिंज ने बेटे के घायल होने की घटना की पुष्टि की है। हालांकि, उनका कहना है कि रॉबिन को मामूली चोटें हैं और वह निगरानी में हैं। उन्होंने कहा- कुछ भी गंभीर होने जैसा नहीं है। डॉक्टर उनका ध्यान रख रहे हैं। 

रॉबिन मिंज - फोटो : Social Media
रिपोर्ट के मुताबिक, सुपरबाइक का अगला हिस्सा हादसे के बाद बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं, मिंज के दाएं घुटने में चोट लगी है। हार्दिक और शमी के जाने से नुकसान झेल रही गुजरात की टीम को एक और बुरी खबर मिली है। रॉबिन कब तक फिट होंगे इसको लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है और उनके खेलने पर भी संशय है। हालांकि, गुजरात के फैंस चाहेंगे कि रॉबिन खेलें। उन्हें आने वाले समय का बड़ा खिलाड़ी माना जा रहा है। आईपीएल की शुरुआत 22 मार्च से होने जा रही है। पहले मैच में चेपॉक में डिफेंडिंग चैंपियंस चेन्नई सुपर किंग्स का सामना रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से होगा। गुजरात टाइटंस अपने अभियान की शुरुआत अहमदाबाद में मुंबई इंडियंस के खिलाफ करेगा। मुंबई की कप्तानी हार्दिक करते दिखेंगे।
विज्ञापन

गुजरात टाइटंस की टीम - फोटो : BCCI/IPL
रॉबिन मिंज ने अभी तक झारखंड के लिए एक भी प्रथम श्रेणी मैच तक नहीं खेला है, इसके बावजूद वह बड़ी रकम पाने में कामयाब हुए थे। वह आईपीएल ऑक्शन में खरीदे जाने वाले पहले आदिवासी खिलाड़ी हैं। कुछ दिन पहले शुभमन ने रांची एयरपोर्ट पर फ्रांसिस मिंज से मुलाकात की थी। शुभमन ने कहा था कि वह रॉबिन मिंज से मिलने और उनका खेल देखने के लिए उत्साहित हैं। साथ ही उन्होंने बेटे के लिए पिता के त्याग को देखते हुए फ्रांसिस की तारीफ भी की थी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें