पार्थ जिंदल-संजू सैमसन
- फोटो : IPL
खिलाड़ियों के बीच विवाद में कूदे पार्थ जिंदल
दरअसल, यह घटना लक्ष्य का पीछा कर रही राजस्थान रॉयल्स की पारी के 16वें ओवर में घटी। दिल्ली के गेंदबाज मुकेश कुमार की गेंद पर संजू सैमसन ने जोरदार शॉट मारा, गेंद सीधे छक्के के लिए जा रही थी लेकिन बाउंड्री पर तैनात शाई होप ने उनका कैच लपक लिया। इस दौरान उन्हें खुद को बाउंड्री छूने से बचाते देखा गया। इस करीबी मामले के बावजूद अंपायर ने बिना समय गंवाए आउट दे दिया। संजू भी डगआउट की तरफ जाने लगे। इस दौरान रीप्ले में उनके कैच आउट का वीडियो चला जिसके बाद विकेटकीपर बल्लेबाज अंपायर से बात करने के लिए पहुंचे। इस दौरान डगआउट में बैठे पार्थ जिंदल भड़क उठे और संजू की तरफ देखकर अजीब इशारे करने लगे। फैंस को उनका यह बर्ताव जरा भी रास नहीं आया। इस मैच में राजस्थान के कप्तान 46 गेंदों में आठ चौकों और छह छक्कों की मदद से 86 रनों की पारी खेलने में कामयाब हुए।