फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2024: आखिरी तीन ओवर में RR को बनाने थे 27 रन, टी20 विश्व कप टीम में नहीं चुने गए दो गेंदबाजों ने पलटा मैच

Fri, 03 May 2024 09:53 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद

सार

एक वक्त मैच पूरी तरह से राजस्थान के पाले में था, लेकिन टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम में नहीं चुने गए दो अनुभवी गेंदबाजों ने अपने अनुभव का पूरा फायदा उठाते हुए राजस्थान से जीत छीन ली। आइए जानते हैं कैसे...
विज्ञापन
1 of 6
आईपीएल 2024 - फोटो : IPL/BCCI
आईपीएल 2024 के 50वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को एक न से हरा दिया। जीत के लिए मिले 202 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए राजस्थान की टीम 20 ओवर में सात विकेट गंवाकर 200 रन ही बना सकी। यह सनराइजर्स की इस सीजन छठी जीत रही और टीम 10 मैचों में छह जीत और चार हार के साथ 10 अंक लेकर अंक तालिका में चौथे स्थान पर आ गई। वहीं, राजस्थान की टीम के 16 अंक हैं। उसने अपने 10 में से आठ मैच जीते हैं। हालांकि, एक वक्त मैच पूरी तरह से राजस्थान के पाले में था, लेकिन टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम में नहीं चुने गए दो अनुभवी गेंदबाजों ने अपने अनुभव का पूरा फायदा उठाते हुए राजस्थान से जीत छीन ली। आइए जानते हैं कैसे...
विज्ञापन

2 of 6
आईपीएल 2024 - फोटो : IPL/BCCI
राजस्थान को आखिरी तीन ओवर में 27 रन बनाने थे
सनराइजर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में तीन विकेट गंवाकर 201 रन बनाए थे। ट्रेविस हेड ने 44 गेंद में छह चौके और तीन छक्के की मदद से 58 रन की पारी खेली। वहीं, नीतीश रेड्डी 42 गेंद में तीन चौके और आठ छक्के की मदद से 76 रन और हेनरिक क्लासेन 19 गेंद में तीन चौके और तीन छक्के की मदद से 42 रन बनाकर नाबाद रहे। जवाब में एक वक्त राजस्थान ने 16 ओवर में चार विकेट गंवाकर 160 रन बना लिए थे। तब रोवमन पॉवेल और शिमरोन हेटमायर क्रीज पर थे। मार्को यानसेन के 17वें ओवर में दोनों ने 15 रन बटोरे। राजस्थान का स्कोर चार विकेट पर 175 रन हो गया। ऐसे में समीकरण आखिरी तीन ओवर में 27 रन का बचा, जो टी20 क्रिकेट और बचे हुए छह विकेट को देखते हुए काफी कम था। हालांकि, मैच यहीं से पलट गया।
विज्ञापन

3 of 6
आईपीएल 2024 - फोटो : IPL/BCCI
18वें ओवर में यॉर्कर किंग का जलवा
18वें ओवर में यॉर्कर किंग के नाम से प्रसिद्ध टी नटराजन गेंदबाजी के लिए आए। उन्होंने इस ओवर में केवल सात रन दिए और हेटमायर (13) को पवेलियन भेजा। नटराजन ने अपना स्पेल चार ओवर में 35 रन देकर और दो विकेट लेकर समाप्त किया। 18 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर पांच विकेट पर 182 रन था और जीत के लिए 12 गेंद में 20 रन की जरूरत थी। तब ध्रुव जुरेल और रोवमन क्रीज पर थे। 19वें ओवर में कप्तान पैट कमिंस खुद गेंदबाजी के लिए आए और उन्होंने ओवर की पहली ही गेंद पर ध्रुव जुरेल (1) को आउट कर दिया। कमिंस ने इस ओवर में मात्र सात रन दिए। 19 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर छह विकेट पर 189 रन था और क्रीज पर रोवमन के साथ अश्विन थे।

4 of 6
आईपीएल 2024 - फोटो : IPL/BCCI
20वें ओवर में भुवनेश्वर ने किया कमाल
आखिरी छह गेंद पर राजस्थान को जीत के लिए 13 रन की जरूरत थी। कप्तान कमिंस ने गेंद भारत के कभी स्ट्राइक बॉलर रहे भुवनेश्वर कुमार को थमाया। अश्विन ने पहली ही गेंद पर एक रन लेकर स्ट्राइक पावर हिटर रोवमन को थमाया। दूसरी गेंद पर रोवमन ने दो रन लिए। भुवी की तीसरी गेंद पर रोवमन ने चौका लगाया। आखिरी तीन गेंद पर राजस्थान को जीत के लिए छह रन चाहिए थे। इसके बाद चौथी गेंद पर पॉवेल ने दो रन लिए और स्ट्राइक अपने पास रखा। पांचवीं गेंद पर पॉवेल ने एक बार फिर दो रन लिए। आखिरी गेंद पर पॉवेल के स्ट्राइक पर रहते आरआर को जीत के लिए दो रन चाहिए थे। 10 में से नौ बार इस स्थिति में बैटिंग टीम की जीत होती है। हालांकि, भुवनेश्वर ने पॉवेल को चौंकाते हुए फुल टॉस दिया।
विज्ञापन

5 of 6
आईपीएल 2024 - फोटो : IPL/BCCI
फुलटॉस पर एल्बीडब्ल्यू आउट हुए पॉवेल
पॉवेल ने बिल्कुल भी इसका अंदाजा नहीं लगाया था और गेंद सीधे जाकर उनके पैड पर लगी। इस गैंबल ने सनराइजर्स को मैच जिता दिया। भुवी ने एल्बीडब्ल्यू की अपील की और अंपायर ने अंगुली उठा दी। पॉवेल ने रिव्यू भी लिया, लेकिन उन्हें पता था कि वह आउट थे। इस तरह हैदराबाद की टीम ने एक रन से जीत हासिल की। भारत के भुवनेश्वर और टी नटराजन ने डेथ ओवरों में कमाल की गेंदबाजी करते हुए अपनी टीम को जीत दिलाई। भुवी ने चार ओवर के स्पेल में 41 रन देकर तीन विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
आईपीएल 2024 - फोटो : IPL/BCCI
टी20 विश्व कप टीम में नहीं चुने गए नटराजन-भुवी
खास बात तो यह है कि दोनों टी20 विश्व कप के लिए सोचे तक नहीं गए। चयनकर्ताओं ने गेंदबाजी में नटराजन पर ध्यान तक नहीं दिया जो कि इस सीजन अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं। वह डेथ ओवरों में सनराइजर्स के लिए शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। इतना ही नहीं फिलहाल पर्पल कैप भी उन्हीं के पास है। वह आठ मैचों में 15 विकेट ले चुके हैं। इस दौरान उनका इकोनॉमी रेट 8.96 का रहा है। वहीं, भुवी ने 10 मैचों में आठ विकेट लिए हैं। इस दौरान उनका इकोनॉमी रेट 10.18 का रहा है। भुवी 2022 टी20 विश्व कप में टीम इंडिया के हिस्सा थे। वहीं, नटराजन ने मार्च 2021 के बाद से भारत के लिए कोई अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेला है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें