फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2024: एक मैच से निलंबित होने पर छलका पंत का दर्द, बताया अगर RCB के खिलाफ मिलता मौका तो प्लेऑफ में होती DC

Wed, 15 May 2024 11:16 AM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में चार विकेट गंवाकर 208 रन बनाए थे। अभिषेक पोरेल ने 33 गेंद में 58 रन और ट्रिस्टन स्टब्स ने 25 गेंद में 57 रन की नाबाद पारी खेली थी। जवाब में लखनऊ की टीम 20 ओवर में नौ विकेट पर 189 रन ही बना पाई। 
विज्ञापन
ऋषभ पंत - फोटो : IPL/BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ जीत के बाद दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत ने अपने निलंबन पर बात की। उन्होंने बताया कि अगर उन्हें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ खेले गए मुकाबले में निलंबित नहीं किया गया होता तो दिल्ली प्लेऑफ में पहुंचने के लिए मजबूती से दावेदारी पेश करती। मंगलवार को दिल्ली ने लखनऊ को 19 रनों से हरा दिया। यह दिल्ली कैपिटल्स का इस सीजन में आखिरी मैच था। अब टीम को बाकी टीमों के नतीजों पर निर्भर रहना होगा। 
विज्ञापन

ऋषभ पंत - फोटो : IPL/BCCI
प्लेऑफ को लेकर बोले पंत
कप्तान ऋषभ पंत ने जीत के बाद प्लेऑफ को लेकर बात की। उन्होंने कहा, "निश्चित रूप से निकोलस पूरन हमारे लिए कठिनाई बढ़ा रहा था। हमारी कुछ योजनाएं थीं, लेकिन कुल मिलाकर मैच काफी अच्छा था। हम अच्छी गेंदें फेंकते रहे। मैं कहूंगा कि सीजन की शुरुआत बहुत उम्मीदों के साथ हुई थी। कुछ चोटें खिलाड़ियों को लगीं, लेकिन हम आखिरी गेम के बाद भी अभी भी प्रतिस्पर्धा में हैं।" 

ऋषभ पंत - फोटो : IPL/BCCI
क्या है समीकरण?
लखनऊ की टीम अभी भी तकनीकी तौर पर आईपीएल में बनी हुई है। हालांकि, उसका एक मैच बचा है और टीम अधिकतक 14 अंक तक ही पहुंच सकती है। उसके 13 मैचों में 14 अंक हैं। वहीं, दिल्ली ने लीग राउंड में अपना अभियान समाप्त कर लिया। उसने 14 मैचों में सात जीत और सात हार के साथ 14 अंक लेकर अपना अभियान समाप्त किया। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 12 अंक लेकर प्लेऑफ की रेस में है। उसे 18 मई को चेन्नई सुपर किंग्स से भिड़ना है। इस मैच को जीतने वाली टीम प्लेऑफ में जगह पक्की कर सकती है, क्योंकि दोनों का नेट रन रेट पॉजिटिव है, जबकि दिल्ली और लखनऊ का नेट रन रेट निगेटिव है। सनराइजर्स हैदराबाद के अगले दो मैच गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स के खिलाफ है। एसआरएच की टीम अगर एक भी मैच जीतती है तो प्लेऑफ में पहुंच जाएगी। वहीं, सनराइजर्स के दोनों मैच गंवाने पर चेन्नई और बेंगलुरु दोनों के एकसाथ पहुंचने के भी समीकरण बन सकते हैं।

ऋषभ पंत-अक्षर पटेल - फोटो : IPL
पंत का छलका दर्द
26 वर्षीय विकेटकीपर बल्लेबाज ने आगे कहा, "अगर मुझे आखिरी गेम में खेलने का मौका मिलता तो हमारे पास क्वॉलिफाई करने का बेहतर मौका होता । व्यक्तिगत रूप से, वापस आना शानदार था। पूरे भारत से समर्थन देखकर खुशी हुई। डेढ़ साल के बाद (कार एक्सीडेंट के बाद क्रिकेट खेलना) काफी लंबा इंतजार करना पड़ा। मैं हर समय मैदान पर रहना चाहता हूं। कोई भी ऐक्शन मिस करना नहीं चाहता।"
विज्ञापन

लखनऊ सुपर जाएंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स - फोटो : IPL
मैच का हाल
दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में चार विकेट गंवाकर 208 रन बनाए थे। अभिषेक पोरेल ने 33 गेंद में 58 रन और ट्रिस्टन स्टब्स ने 25 गेंद में 57 रन की नाबाद पारी खेली थी। जवाब में लखनऊ की टीम 20 ओवर में नौ विकेट पर 189 रन ही बना पाई। निकोलस पूरन ने 27 गेंद में 61 रन की पारी खेली। वहीं, अरशद खान 33 गेंद में 58 रन बनाकर नाबाद रहे। दिल्ली की ओर से ईशांत शर्मा ने तीन विकेट झटके।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें