फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2024: फिर लोगों के निशाने पर आए हार्दिक, वायरल वीडियो में मलिंगा को हटाते दिखे

Fri, 29 Mar 2024 03:23 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मुंबई इंडियंस ने आईपीएल के इस सीजन के लिए रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाकर हार्दिक को कप्तानी सौंपी थी। इसे लेकर काफी विरोध भी हुआ और मुंबई की टीम हार्दिक और रोहित के नाम पर बंटती दिखाई दे रही है।
विज्ञापन
हार्दिक पांड्या - फोटो : IPL
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या के लिए आईपीएल 2024 का यह सीजन अच्छा नहीं चल रहा है। मुंबई को 17वें सीजन के शुरुआती दो मैचों में हार का सामना करना पड़ा है, जबकि सोशल मीडिया पर लोग हार्दिक की कप्तानी और मैदान पर उनके व्यवहार को लेकर उनकी कड़ी आलोचना कर रहे हैं। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें हार्दिक सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच के बाद टीम के गेंदबाजी कोच लसिथ मलिंगा को हटाते दिख रहे हैं। 
विज्ञापन


गुस्से में दिखे हार्दिक
मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच हुए मुकाबले में मुंबई को हार का सामना करना पड़ा था। यह मुंबई की इस सीजन लगातार दूसरी हार थी। मैच के बाद दोनों टीमों के खिलाड़ी एक दूसरे से मिल रहे थे उस वक्त मलिंगा ने हार्दिक को गले लगाने की कोशिश की, लेकिन हार्दिक ने मलिंगा को हटाया और वह हैदराबाद के खिलाड़ियों से हाथ मिलाने के लिए आगे बढ़ गए। हार्दिक के इस वीडियो के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने उन्हें निशाने पर लिया और उनकी आलोचना की। एक यूजर्स का कहना था कि मलिंगा जैसे महान खिलाड़ी के साथ इस तरह का व्यवहार करना सही नहीं है। 

एक और वीडियो पर मचा बवाल
बात यहीं खत्म नहीं हुई। सोशल मीडिया पर एक और वीडियो वायरल हुआ जिसमें हार्दिक के बल्लेबाजी के लिए तैयार होकर आने पर मलिंगा उनके बैठने के लिए कुर्सी छोड़ रहे हैं जिससे हार्दिक डगआउट में बैठ सकें। हार्दिक के आने से पहले मलिंगा और सहायक कोच कीरोन पोलार्ड बात कर रहे थे, लेकिन हार्दिक के आने पर पहले पोलार्ड कुर्सी से उठे, लेकिन उनसे पहले ही मलिंगा ने हार्दिक के लिए सीट छोड़ दी। यूजर्स को यह खराब लगा कि हार्दिक ने एक बार भी पोलार्ड या मलिंगा जैसे सीनियर खिलाड़ियों को कुर्सी से उठने पर नहीं रोका। हालांकि यह आम बात है कि डगआउट में प्लेइंग इलेवन में शामिल खिलाड़ियों को किसी तरह की दिक्कत ना हो इसका पूरा ख्याल रखा जाता है। 
विज्ञापन






रोहित को कप्तानी से हटाने पर नहीं रुक रहा विरोध
मुंबई इंडियंस ने आईपीएल के इस सीजन के लिए रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाकर हार्दिक को कप्तानी सौंपी थी। इसे लेकर काफी विरोध भी हुआ और मुंबई की टीम हार्दिक और रोहित के नाम पर बंटती दिखाई दे रही है। रोहित के फैंस हार्दिक को सोशल मीडिया पर निशाने पर ले रहे हैं। यहां तक कि अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच हुए मैच के दौरान हार्दिक को हूटिंग का भी सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें