फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2024: चेन्नई के खिलाफ हार के बाद निराश होकर अकेले पवेलियन लौटे रोहित शर्मा, वीडियो हुआ वायरल

Mon, 15 Apr 2024 05:53 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

सीएसके ने इस मैच में मुंबई को 20 रनों से हराया। यह मुंबई की इस सीजन चौथी हार है। इससे पहले टीम ने लगातार दो मैच जीते थे, लेकिन सीएसके के खिलाफ टीम जीत नहीं दर्ज कर सकी।
विज्ञापन
रोहित शर्मा - फोटो : IPL/BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा वानखेड़े स्टेडियम पर चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के खिलाफ खेले गए मैच के बाद निराश होकर अकेले पवेलियन लौटे। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें एक तरफ सीएसके और मुंबई के खिलाफ एक दूसरे से हाथ मिला रहे हैं, जबकि रोहित साइड से मुंह नीचे करके पवेलियन लौट रहे हैं। सीएसके ने इस मैच में मुंबई को 20 रनों से हराया। यह मुंबई की इस सीजन चौथी हार है। इससे पहले टीम ने लगातार दो मैच जीते थे, लेकिन सीएसके के खिलाफ टीम जीत नहीं दर्ज कर सकी। 
विज्ञापन


रोहित ने लगाया शतक
चेन्नई ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई को 207 रनों का लक्ष्य दिया था। जवाब में मुंबई की टीम छह विकेट पर 186 रन ही बना पाई। मुंबई के लिए सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने ताबड़तोड़ पारी खेली और आईपीएल करियर का दूसरा शतक जड़ा। रोहित 63 गेंदों पर 105 रन बनाकर नाबाद लौटे जिसमें 11 चौके और पांच छक्के शामिल हैं। रोहित की पारी पर धोनी के चार गेंदों पर बनाए 20 रन भारी पड़ गए। धोनी इस मैच में अंतिम ओवर में बल्लेबाजी करने उतरे थे और उन्होंने हार्दिक पांड्या पर लगातार तीन छक्के और एक चौका लगाया। इन्हीं 20 रनों ने अंत में अंतर पैदा किया जो मुंबई के लिए भारी पड़ गया। 

रोहित-ईशान ने दिलाई थी तेज शुरुआत
बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए रोहित ने ईशान किशन के साथ मिलकर मुंबई को तेज शुरुआत दिलाई थी। दोनों बल्लेबाजों ने सात ओवर तक 70 रन बना लिए थे, लेकिन सीएसके के श्रीलंकाई तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना ने आठवें ओवर में टीम को पहली सफलता दिलाई। इसके बाद रोहित ने तिलक वर्मा के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 38 गेंदों पर 60 रन जोड़े, लेकिन चेन्नई की टीम बीच-बीच में मुंबई को झटके देते रही। रोहित ने 33 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया और अगले 50 रन पूरे करने के लिए 30 गेंदें खेली। हालांकि, दूसरे छोर से विकेट गिरते रहे जिससे रोहित भी टीम को जीत नहीं दिला सके। 
विज्ञापन


हार से निराश हुए रोहित
रोहित ने सीएसके के खिलाफ टीम को जीत दिलाने की पूरी कोशिश की। वह अंत तक टिके और नाबाद पवेलियन लौटे, लेकिन ड्रेसिंग रूम में जाने के दौरान उनके चेहरे पर निराशा साफ नजर आई। सोशल मीडिया पर रोहित के पवेलियन लौटने का वीडियो काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि रोहित बिना किसी से मिले चुपचाप पवेलियन लौटे और उन्होंने इस दौरान किसी से बात नहीं की।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें