ऑस्ट्रेलिया के लिए एक बडी खुशखबरी है कि आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 से पहले दिग्गज तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क शानदार फॉर्म में लौट आए हैं। उन्होंने मुंबई के खिलाफ आईपीएल 2024 के 51वें मैच में अपने टी20 करियर का तीसरा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दर्ज किया। स्टार्क ने मुंबई के खिलाफ 33 रन देकर 4 विकेट हासिल किए। इससे पहले स्टार्क इससे पहले आईपीएल में बेहद निराशाजनक फॉर्म में थे और बहुत महंगे साबित हुए थे।
टी20 फॉर्मेट में स्टार्क का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन
टी20 फॉर्मेट में स्टार्क के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की बात करें तो आईपीएल 2015 में पंजाब किंग्स के खिलाफ अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दर्ज किया था, इस मैच मैच में उन्होंने सिर्फ 15 रन देकर 4 विकेट लिए थे। इसके बाद 2022 में उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ 20 रन देकर 4 विकेट लिए जो कि उनका दूसरा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। मुंबई के खिलाफ 33 रन देकर 4 विकेट लेकर तीसरा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दर्ज किया। इससे पहले 2012 में पाकिस्तान के खिलाफ़ उन्होंने 11 रन देकर विकेट लिए थे जो कि उनका चौथा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।
स्टार्क का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन
| विपक्षी टीम |
साल |
गेंदबाजी आंकड़े |
| पंजाब किंग्स |
2015 |
4/15 |
| वेस्टइंडीज |
2022 |
4/20 |
| मुंबई इंडियंस |
2024 |
4/33 |
| पाकिस्तान |
2012 |
3/11 |
मुंबई के खिलाफ सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी करने वाले केकेआर के तीसरे गेंदबाज बने स्टार्क
तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क मुंबई के खिलाफ आईपीएल में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी करने वाले केकेआर के तीसरे गेंदबाज बन गए हैं। स्टार्क ने 33 रन देकर चार विकेट झटके। मुंबई के खिलाफ केकेआर के लिए चार विकेट लेने वाले स्टार्क तीसरे गेंदबाज हैं। आंद्रे रसेल ने 2021 में मुंबई के खिलाफ 15 रन देकर पांच विकेट झटके थे जो इस टीम के खिलाफ केकेआर के किसी गेंदबाज का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। सुनील नरेन ने 2012 और 2014 में दो बार मुंबई के खिलाफ चार-चार विकेट लिए हैं। अब स्टार्क भी इस लिस्ट में शामिल हो गए हैं।