फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2024: लखनऊ के लिए आई राहत की खबर, मुंबई के खिलाफ मैच से पहले फिट हुआ यह स्टार तेज गेंदबाज

Mon, 29 Apr 2024 08:14 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

मुंबई और लखनऊ के बीच मंगलवार को लखनऊ के अटल विहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा। मयंक ने आईपीएल में अपने करियर की शुरुआत शानदार तरीके से की थी और वह अपने पहले दो मैच में प्लेयर ऑफ द मैच रहे थे।
विज्ञापन
मयंक यादव - फोटो : IPL
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ सुपरजाएंट्स के गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल ने कहा कि टीम के स्टार तेज गेंदबाज मयंक यादव फिट हो गए हैं और वह मुंबई इंडियंस के खिलाफ लखनऊ के अगले मुकाबले के लिए उपलब्ध रहेंगे। मुंबई और लखनऊ के बीच मंगलवार को लखनऊ के अटल विहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा। मयंक ने आईपीएल में अपने करियर की शुरुआत शानदार तरीके से की थी और वह अपने पहले दो मैच में प्लेयर ऑफ द मैच रहे थे। 
विज्ञापन


सीजन की सबसे तेज गेंद मयंक के नाम
मयंक ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ मैच में इस सीजन की सबसे तेज गेंद फेंकी थी। उन्होंने अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा। दरअसल, पंजाब के खिलाफ मैच में मयंक ने 155.8 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से गेंद फेंकी थी। वहीं, बेंगलुरु के खिलाफ उन्होंने 156.7 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से गेंद फेंक कर अपने ही रिकॉर्ड में सुधार किया था। यह इस सीजन अब तक की सबसे तेज गेंद है। वह उमरान मलिक के बाद 156 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से गेंद फेंकने वाले भारत के दूसरे गेंदबाज हैं। वहीं, ओवरऑल इस लीग में वह ऐसा करने वाले पांचवें गेंदबाज थे। 

चोट के कारण बाहर चल रहे थे मयंक
मयंक गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच के दौरान चोटिल हो गए थे और सिर्फ एक ओवर डालने के बाद मैदान से बाहर चले गए थे। इस मैच के बाद से मयंक अब तक मैदान से बाहर हैं। बताया जा रहा है कि मयंक पेट की समस्या से जूझ रहे थे। हालांकि मुंबई के खिलाफ मैच से पहले मोर्कल ने इस बात की पुष्टि करते हुए बताया कि मयंक ने सभी फिटनेस टेस्ट पास कर लिए हैं। मोर्कल ने मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, मयंक यादव फिट हैं और उन्होंने सभी फिटनेस टेस्ट पास कर लिए हैं। हम उनकी टीम में वापसी से उत्साहित हैं और वह 12 खिलाड़ियों में जगह बनाने के दावेदार हैं। 
विज्ञापन


मयंक ने नेट्स पर किया था अभ्यास
मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच से पहले लखनऊ के सहायक कोच एस श्रीराम ने भी कहा कि मयंक टीम में वापसी करने के करीब हैं क्योंकि उन्होंने नेट्स पर अभ्यास किया है। श्रीराम ने कहा, मयंक ने नेट्स पर गेंदबाजी की है इसलिए हम देखेंगे कि वह किस तरह अभ्यास कर रहे हैं। मयंक टीम में वापसी के करीब हैं और हमें भी इसकी पूरी उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें