रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स ने छह विकेट से जीत दर्ज कर अपनी जीत की लय को बरकरार रखा। इस मुकाबले में जोस बटलर ने नाबाद शतक ठोका और टीम को जीत दिलाई। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने 20 ओवर में तीन विकेट खोकर 183 रन बनाए। जवाब में राजस्थान ने जोस बटलर (100 रन*) और संजू सैमसन (69) की दमदार पारी के दम पर छह विकेट से मैच जीत लिया। आरसीबी के लिए विराट कोहली ने शतक लगाया। हालांकि, गेंदबाज एक बार फिर फ्लॉप साबित हुए।
जोस बटलर ने शनिवार को अपने करियर का 100वां आईपीएल मैच खेला। इस दौरान उन्होंने 58 गेंदों मं 100 रन बनाए। इस नाबाद पारी के दौरान उनके बल्ले से नौ चौके और छह छक्के निकले। वहीं, इंग्लिश बल्लेबाज का स्ट्राइक रेट 172.41 का रहा। बटलर को उनके इस विस्फोटक प्रदर्शन के लिए 'प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड' से नवाजा गया। राजस्थान के लिए वह सबसे ज्यादा बार इस अवॉर्ड को जीतने वाले बल्लेबाज बन गए। उन्होंने 11वीं बार इस खिताब पर कब्जा जमाया। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर अजिंक्य रहाणे का नाम दर्ज है जिन्होंने 10 बार यह खिताब जीता।
आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के लिए सर्वाधिक 'प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड' जीतने वाले खिलाड़ी
11 - जोस बटलर
10- अजिंक्य रहाणे
9- यूसुफ पठान
9 - शेन वॉटसन
8- संजू सैमसन
आरसीबी द्वारा दिए गए 184 रन के लक्ष्य का पीछा राजस्थान रॉयल्स ने पांच गेंदों के शेष रहते जीत लिया। जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में यह चौथा सबसे बड़ा लक्ष्य है जिसे आसानी से चेज कर लिया गया। यह आईपीएल में आरसीबी के खिलाफ राजस्थान का दूसरा सबसे सफल रन-चेज भी था। 2014 में बेंगलुरु में खेले गए मैच में आरसीबी ने 191 रन का लक्ष्य तैयार किया था।
जयपुर में आईपीएल में सर्वाधिक लक्ष्य का पीछा गया
215 - सनराइजर्स हैदराबाद बनाम राजस्थान रॉयल्स, 2023
197 - राजस्थान रॉयल्स बनाम डेक्कन चार्जर्स, 2012
192 - दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स, 2019
184 - राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, 2024
179 - राजस्थान रॉयल्स बनाम पुणे वॉरियर्स, 2013
जोस बटलर ने शनिवार को अपना 100वां आईपीएल मुकाबला खेला। इस मैच में उन्होंने 58 गेंदों में 100 रन की नाबाद पारी खेली। इस मामले में लखनऊ सुपर जाएंट्स के कप्तान केएल राहुल शीर्ष पर काबिज हैं। उन्होंने मुंबई इंडियंस के खिलाफ साल 2022 में अपना 100वां आईपीएल मैच खेला था। इस मुकाबले में उन्होंने 60 गेंदों में 103 रनों की नाबाद पारी खेली थी।
100वें आईपीएल मैच में सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर
103*(60) - केएल राहुल (लखनऊ सुपर जाएंट्स) बनाम मुंबई इंडियंस, ब्रेबोर्न, 2022
100*(58) - जोस बटलर (राजस्थान रॉयल्स) बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, जयपुर, 2024
86(59) - फाफ डु प्लेसिस (चेन्नई सुपर किंग्स) बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स, दुबई, 2021 फाइनल
69(38) - डेविड वार्नर (सनराइजर्स हैदराबाद) बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, बेंगलुरु, 2016 फाइनल
59(41) - मुरली विजय (पंजाब किंग्स) बनाम राइजिंग पुणे सुपर जाएंट्स, विशाखापत्तनम, 2016