फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2024: आरसीबी की हार के बाद इस भारतीय गेंदबाज ने डुप्लेसिस की आलोचना की, कप्तानी पर खड़े किए सवाल

Sun, 07 Apr 2024 08:52 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आरसीबी ने इस सीजन अबतक सिर्फ एक ही मैच जीता है। राजस्थान के खिलाफ मैच में विराट कोहली ने शतक लगाया था, इसके बावजूद उनकी टीम जीत दर्ज नहीं कर सकी थी।
विज्ञापन
फाफ डुप्लेसिस - फोटो : IPL/BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु (आरसीबी) की आईपीएल 2024 के इस सीजन में लगातार तीसरी हार के बाद कप्तान फाफ डुप्लेसिस सवालों के घेरे में घिरते जा रहे हैं। आरसीबी को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ छह विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। आरसीबी ने इस सीजन अबतक सिर्फ एक ही मैच जीता है। इस मैच में विराट कोहली ने शतक लगाया था, इसके बावजूद उनकी टीम जीत दर्ज नहीं कर सकी थी। अब भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने इस मैच में ग्लेन मैक्सवेल को गेंदबाजी नहीं देने पर डुप्लेसिस की आलोचना की है। 
विज्ञापन


मैक्सवेल से गेंदबाजी नहीं कराने पर भड़के शमी
शमी इस बात से निराश हैं कि डुप्लेसिस ने मैक्सवेल से गेंदबाजी नहीं कराई जो टीम के लिए इस सीजन अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं। हालांकि डुप्लेसिस का कहना था कि क्रीज पर दाएं हाथ के बल्लेबाज होने के कारण वह मध्य ओवरों में मैक्सवेल का इस्तेमाल नहीं कर पा रहे थे। शमी ने कहा, मैं इस बात को नहीं समझ पा रहा हूं कि अगर बाएं हाथ का बल्लेबाज बल्लेबाजी कर रहा होगा तो हम बाएं हाथ के स्पिनर के गेंद नहीं देंगे या अगर दाएं हाथ का बल्लेबाज क्रीज पर हो तो ऑफ स्पिनर से गेंदबाजी नहीं कराएंगे? अश्विन भी दाएं हाथ के बल्लेबाजों के खिलाफ गेंदबाजी करते हैं। अगर आप रिकॉर्ड देखें तो मैक्सवेल ने आरसीबी के लिए अच्छी गेंदबाजी की है और आप उसी गेंदबाज से गेंदबाजी नहीं करा रहे हैं। 

'अपनी गलतियों की सजा भुगत रहा है आरसीबी'
शमी ने कहा कि आरसीबी अपनी गलतियों की सजा भुगत रहा है। उन्होंने कहा, हारने का काम तो खुद कर रहे हो। बल्लेबाजी में उन्होंने अजीब शॉट खेलने की कोशिश की और आउट हो गए, पर वह गेंदबाजी में बेहतर हैं। लेकिन सलाम है आरसीबी के कप्तान को जिन्होंने अपने मुख्य गेंदबाज को मैच से बाहर रखा। 
विज्ञापन


सहवाग ने भी डुप्लेसिस को घेरा
भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने भी डुप्लेसिस को घेरा। उन्होंने कहा, मुझे डुप्लेसिस की कप्तानी समझ में नहीं आई। इंपैक्ट प्लेयर के तौर पर उन्हें विजयकुमार विशाक को चुनना था जो बेहतर कट का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन उन्होंने हिमांशु शर्मा को आगे रखा जो इस भूमिका में असफल रहे हैं। पता नहीं टीम प्रबंधन क्या रहा है  या डुप्लेसिस की कप्तानी ही उच्च स्तर की नहीं है। उन्होंने कई गलतियां की है। उन्होंने ग्लेन मैक्सवेल का इस्तेमाल नहीं किया। एक विशेषज्ञ बता रहा था कि जोस बटलर के आंकड़े ऑफ स्पिनर के खिलाफ ज्यादा अच्छे नहीं है। मैक्सवेल ने कई दाएं हाथ के बल्लेबाजों को आउट किया है। मुझे आश्चर्य हुआ कि मैक्सवेल जो इस सीजन आरसीबी के सबसे सफल गेंदबाज हैं उन्हें एक भी ओवर नहीं दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें