फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2024: मुंबई के खिलाफ मैच से पहले गुजरात को लगा झटका, यह विकेटकीपर बल्लेबाज हुआ बाहर

Fri, 22 Mar 2024 03:13 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

गुजरात का सामना रविवार को पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस से होना है। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।
विज्ञापन
रॉबिन मिंज - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल के पिछले सीजन की उपविजेता गुजरात टाइटंस को उस वक्त बड़ा झटका लगा जब टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज रॉबिन मिंज चोटिल होने के कारण आईपीएल 2024 सीजन से बाहर हो गए। गुजरात का सामना रविवार को पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस से होना है। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। 
विज्ञापन


मिंज के लिए लगी थी बड़ी बोली
आईपीएल के इस सीजन के लिए पिछले साल दिसंबर में हुई खिलाड़ियों की नीलामी में मिंज के लिए गुजरात ने बड़ी बोली लगाई थी। गुजरात, चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके), मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मिंज को अपनी टीम में शामिल कराने के लिए होड़ देखने मिली थी। अंत में गुजरात 3.60 करोड़ रुपये में मिंज को टीम में शामिल करने में सफल रहा था। 

दुर्घटना का शिकार हुए थे मिंज
मिंज बाइक दुर्घटना का शिकार हुए थे। बाइक चलाते वक्त वह अपना नियंत्रण खो बैठे थे और उनकी बाइक एक अन्य बाइक से टकरा गई थी। उस वक्त बताया गया था कि मिंज की चोट ज्यादा गंभीर नहीं है, लेकिन मिंज समय से पहले उबर नहीं सके और इस कारण उन्हें आईपीएल के इस सीजन से बाहर होना पड़ा। 
विज्ञापन


बीआर शरत रिप्लेसमेंट के तौर पर जुड़े
गुजरात टाइटंस ने मिंज के रिप्लेसमेंट के तौर पर बीआर शरत को शामिल किया है। शरत के अलावा गुजरात के पास विकेटकीपर के तौर पर ऋद्धिमान साहा और मैथ्यू वेड भी शामिल हैं। शरत घरेलू क्रिकेट में कर्नाटक के लिए खेलते हैं। उन्होंने 28 प्रथम श्रेणी मैच में 15.61 के औसत से 328 रन बनाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें