फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2024: 'केकेआर का डगआउट देखते ही चढ़ जाएगा कोहली का पारा', आरसीबी के इस पूर्व गेंदबाज ने क्यों कहा ऐसा

Fri, 29 Mar 2024 04:00 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

केकेआर और आरसीबी के बीच मुकाबले में जहां विराट कोहली आरसीबी के लिए खेलते दिखेंगे, वहीं गौतम गंभीर केकेआर के मेंटर के रूप में टीम के डगआउट में नजर आएंगे। कोहली और गंभीर के बीच पिछले सीजन कहासुनी हुई थी और दोनों एक दूसरे के सामने आ गए थे।
विज्ञापन
RCB vs LSG मैच में कोहली और गंभीर भिड़ गए थे - फोटो : IPL/BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु (आरसीबी) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच आज एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आईपीएल 2024 का 10वां मुकाबला खेला जाएगा। इस मुकाबले में जहां विराट कोहली आरसीबी के लिए खेलते दिखेंगे, वहीं गौतम गंभीर केकेआर के मेंटर के रूप में टीम के डगआउट में नजर आएंगे। कोहली और गंभीर के बीच पिछले सीजन कहासुनी हुई थी और दोनों एक दूसरे के सामने आ गए थे। यह वाक्या लखनऊ सुपरजाएंट्स और आरसीबी के बीच मैच के दौरान हुआ था। पिछले सीजन गंभीर लखनऊ टीम के मेंटर थे। इसी मामले को लेकर आरसीबी के पूर्व तेज गेंदबाज वरुण आरोन का बयान सामने आया है। आरोन के मुताबिक शुक्रवार को होने वाले मैच में जब कोहली केकेआर के डगआउट की तरफ देखेंगे तो उनका पारा बढ़ जाएगा। 
विज्ञापन


क्यों हुई थी कोहली और गंभीर के बीच कहासुनी
आरसीबी और लखनऊ के बीच पिछले सीजन खेले गए मैच के दौरान लखनऊ के गेंदबाज नवीन उल हक और कोहली के बीच जोरदार बहस हुई। दोनों ने एक दूसरे से काफी कुछ कहा। इसके बाद जब मैच खत्म हो गया और दोनों टीमों के खिलाड़ी एक दूसरे से हाथ मिला रहे थे तो उसी समय नवीन और कोहली के बीच फिर बहस देखने मिली। इस बीच, लखनऊ एक अन्य खिलाड़ी काइल मेयर्स कोहली के पास गए और उनसे कुछ बात करने लगे, तभी गंभीर मेयर्स को लेकर वहां से जाने लगे। इसके कुछ देर बाद गंभीर और कोहली में कहासुनी होने लगी और दोनों खिलाड़ी एक दूसरे से काफी देर तक बहस करते नजर आए। यह मामला काफी आगे बढ़ा था और उस समय इसे लेकर गंभीर चर्चा हुई थी। गंभीर का कहना था कि कोहली उनके टीम के खिलाड़ी से इस तरह का व्यवहार नहीं कर सकते हैं। गंभीर ने हालांकि 2023 सीजन के बाद लखनऊ को छोड़ दिया था और दोबारा अपनी पुरानी टीम केकेआर से जुड़ गए थे। 

कोहली और गंभीर पर रहेंगी नजरें
आरसीबी और केकेआर के बीच भले ही मैच में सिर्फ कोहली मैदान पर उतरेंगे, लेकिन मुकाबले के दौरान गंभीर पर भी नजरें रहेंगी। पिछले साल इन दोनों खिलाड़ियों के बीच जैसी जुबानी जंग देखने मिली थी उसके बाद यह मुकाबला बाउंड्री लाइन के पार भी रोमांचक रहने वाला है। आरसीबी और केकेआर दोनों टीमों के लिए खेल चुके वरण आरोन के अनुसार, वह इस मैच के लिए काफी उत्साहित हैं। उन्होंने एक स्पोर्ट्स चैनल से कहा, मैं कुछ बढ़ा चढ़ाकर नहीं बोलना चाहता, लेकिन मैं बाउंड्री लाइन के के बाहर का जो मैच-अप है उस पर मेरी निगाहें रहेंगी। आरसीबी के डगआउट के पास गंभीर बैठे होंगे और मुझे नहीं पता वहां क्या होगा। हमें पता है कि कोहली कितने आक्रामक हैं और अगर वह केकेआर के डगआउट को देखेंगे तो उनका पारा चढ़ जाएगा और कोहली बेहतर प्रदर्शन करना चाहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें