फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2024 : गंभीर ने संजू सैमसन को दी अहम सलाह, बोले- 'आप अब नए नहीं, दुनिया को दिखाएं अपनी क्षमता'

Thu, 16 May 2024 06:56 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सैमसन को ऋषभ पंत के बाद दूसरे विकेटकीपर के तौर पर शामिल किया गया और उन्होंने केएल राहुल तथा ईशान किशन जैसे मजबूत दावेदारों को पीछे छोड़ा।
विज्ञापन
गंभीर और सैमसन - फोटो : IPL
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने आईपीएल के मौजूदा सीजन में अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया। उन्होंने ना सिर्फ बल्लेबाजी, बल्कि कप्तानी से लोगों का दिल जीता। इस प्रदर्शन के दम पर सैमसन ने टी20 विश्व कप के लिए भारत की 15 सदस्यीय टीम में जगह पक्की की। सैमसन को ऋषभ पंत के बाद दूसरे विकेटकीपर के तौर पर शामिल किया गया और उन्होंने केएल राहुल तथा ईशान किशन जैसे मजबूत दावेदारों को पीछे छोड़ा। अब पूर्व भारतीय बल्लेबाज और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के मेंटर गौतम गंभीर ने संजू सैमसन को सलाह दी और बताया कि उनके लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रभाव छोड़ने का यह सही समय है। 
विज्ञापन

गंभीर को भरोसा है कि सैमसन टी20 विश्व कप में ना सिर्फ हिस्सा लेंगे, बल्कि भारत की जीत में योगदान भी देंगे। गंभीर के अनुसार, सैमसन के पास काफी अनुभव है और उन्हें अब अपने इस अनुभव को पूरी क्षमता के साथ यादगार प्रदर्शन के लिए लगाना चाहिए। 

गंभीर ने सैमसन को अवसर भुनाने की सलाह दी
गंभीर ने कहा, अब सैमसन का विश्व कप टीम में चयन हो गया है और अगर आपको मौका मिले तो आपके पास भारत को जीत दिलाने की क्षमता है। आपके पास अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने का अनुभव भी है। आप अब नए नहीं हैं जो इंतजार कर सकता है। आपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेला है और आईपीएल में भी अच्छा प्रदर्शन किया है। अब आपको विश्व कप में खेलने का मौका मिला है। उम्मीद है कि सैमसन दुनिया को दिखाएंगे कि वह इस स्तर पर क्या करने का दम रखते हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट, वो भी विश्व कप जहां दुनिया आपको देखेगी और परखेगी। 
विज्ञापन

'सैमसन की कप्तानी का अनुभव बल्लेबाजी पर डालेगा असर'
गंभीर का कहना है कि अगर सैमसन को टी20 विश्व कप में मौका मिलता है तो उनका कप्तानी का अनुभव बल्लेबाजी पर सकारात्मक असर डालेगा। गंभीर ने कहा, किसी प्रतिभाशाली क्रिकेटर के लिए मुझे ज्यादा कुछ कहने की जरूरत नहीं है। खिलाड़ी कैसा है यह जानने के लिए पांच मिनट ही काफी होते हैं। मानसिक तौर पर आप हमेशा खुद को विकसित करते हैं और अपनी प्रतिभा को भी। ऐसा नहीं करेंगे तो आप ज्यादा समय तक नहीं ढल पाएंगे। फिटनेस, पावरप-हिटिंग, विकेटकीपिंग या कप्तानी यह अच्छी चीज है और उन्होंने गलत जगह कदम नहीं रखा है। कप्तानी से आप खुद को अच्छी तरह पढ़ सकते हैं और जान सकते हैं। इससे आपको अच्छा बल्लेबाज बनने में मदद मिलती है। अगर सैमसन को मौका मिलता है तो मैं उम्मीद करूंगा कि उनकी कप्तानी का अनुभव बल्लेबाजी पर सकारात्मक प्रभाव डालेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें