| स्थान | पारी | रन |
|---|---|---|
| 3 | 13 | 319 |
| 4 | 8 | 2027 |
| 5 | 106 | 2602 |
| 6 | 85 | 1635 |
| 7 | 32 | 528 |
| 8 | 8 | 146 |
| 9 | 1 | 0 |
मैच का हाल
आईपीएल 2024 के 53वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने पंजाब किंग्स को 28 रन से हरा दिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई ने 20 ओवर में नौ विकेट गंवाकर 167 रन बनाए थे। जवाब में पंजाब की टीम 20 ओवर में नौ विकेट गंवाकर 139 रन ही बना सकी। इस जीत के साथ चेन्नई की टीम अंक तालिका में पांचवें से तीसरे स्थान पर पहुंच गई है। उसके लखनऊ और हैदराबाद के समान अंक हैं, लेकिन नेट रन रेट में बाकी दोनों टीमों से आगे है। सीएसके के 11 मैचों में छह जीत और पांच हार के साथ 12 अंक हो गए हैं। इस जीत ने सीएसके के प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदों को जिंदा रखा है। वहीं, यह पंजाब की टीम के लिए सातवीं हार रही। टीम आठ अंक लेकर अंक तालिका में आठवें स्थान पर है। चेन्नई का अगला मैच 10 मई को अहमदाबाद में गुजरात टाइटंस के खिलाफ है। वहीं, पंजाब की टीम नौ मई को धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम से भिड़ेगी।