फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2024: कुलदीप यादव दिल्ली कैपिटल्स के अगले मैच से पहले हो पाएंगे फिट? आया बड़ा अपडेट

Fri, 05 Apr 2024 04:31 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कुलदीप की चोट ज्यादा गंभीर नहीं है इसलिए वह टीम के साथ यात्रा कर रहे हैं। कुलदीप फिलहाल मुंबई में हैं जहां टीम को अगला मुकाबला खेलना है।
विज्ञापन
कुलदीप यादव - फोटो : IPL/BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली कैपिटल्स के भारतीय चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव ग्रोइन चोट के कारण आईपीएल 2024 सीजन में टीम के लिए पिछले दो मैच नहीं खेल सके हैं। टीम का अगला मुकाबला सात अप्रैल को मुंबई इंडियंस के साथ है। दिल्ली को उम्मीद है कि इस मैच के लिए उसे अपने बेहतरीन स्पिनरों में से एक कुलदीप की सेवाएं मिलेंगी, लेकिन उनकी चोट को लेकर अब बड़ा अपडेट सामने आया है। कुलदीप को एहतियातन आराम करने की सलाह दी गई है, लेकिन इस बारे में अभी कोई पुष्टि नहीं हुई है कि कुलदीप कब खेलने के लिए पूरी तरह तैयार हो पाएंगे। 
विज्ञापन


कुलदीप की चोट गंभीर नहीं
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कुलदीप की चोट ज्यादा गंभीर नहीं है इसलिए वह टीम के साथ यात्रा कर रहे हैं। कुलदीप फिलहाल मुंबई में हैं जहां टीम को अगला मुकाबला खेलना है। दिल्ली की टीम चार मैचों में सिर्फ एक में ही जीत दर्ज कर सकी है, जबकि उसे विशाखापत्तनम में खेले गए पिछले मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) से बड़ी हार का सामना करना पड़ा था। 

दिल्ली को खली कुलदीप की कमी
कुलदीप यादव आईपीएल के मौजूदा सीजन के शुरुआती दो मैचों में टीम के लिए खेले। उन्हें पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेलने का अवसर मिला और उन्होंने तीन विकेट झटके। लेकिन इसके बाद वह विशाखापत्तनम में खेले गए पिछले दो मुकाबलों में चोट के कारण नहीं खेल सके। विशाखापत्तम दिल्ली का दूसरा होम वेन्यू है और यहां टीम ने चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) और केकेआर के खिलाफ मुकाबले खेले। दिल्ली को सीएसके के खिलाफ जीत मिली, जबकि केकेआर के खिलाफ दिल्ली को 106 रनों की करारी हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में दिल्ली को कुलदीप की कमी काफी खली। टीम के मुख्य कोच रिकी पोंटिंग भी इस हार से काफी दुखी हुए थे। मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेलने के बाद दिल्ली का सामना 12 अप्रैल को लखनऊ में लखनऊ सुपरजाएंट्स के साथ होगा। 
विज्ञापन


कुलदीप पर नजर रखे हुए हैं चयनकर्ता
भारतीय चयनकर्ता कुलदीप की फिटनेस पर नजर बनाए हुए हैं। आईपीएल के मौजूदा सीजन के बाद अमेरिका और वेस्टइंडीज में आईसीसी टी20 विश्व कप का आयोजन होना है और कुलदीप इस टूर्नामेंट के लिए भारतीय टीम में जगह बनाने के प्रबल दावेदार हैं। कुलदीप इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में बेहतरीन प्रदर्शन कर आईपीएल में आए हैं। कुलदीप ने इस सीरीज के चार मैच खेले थे और 19 विकेट अपने नाम करने में सफल रहे थे। पांचवें और अंतिम टेस्ट में उन्होंने शानदार गेंदबाजी की थी जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें