फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2024: अहमदाबाद नहीं, इस शहर में हो सकता है फाइनल मुकाबला, देखें कौन से शहर करेंगे प्लेऑफ की मेजबानी

Sun, 24 Mar 2024 08:41 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

बीसीसीआई ने फिलहाल पहले चरण के लिए 21 मैचों का कार्यक्रम घोषित किया था जिसका पहला मैच 22 मार्च को खेला गया। आईपीएल 2024 के पहले फेज का अंतिम मुकाबला सात अप्रैल को खेला जाना है।
विज्ञापन
आईपीएल 2022 ट्रॉफी - फोटो : IPL/BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल 2024 सीजन की शुरुआत हो चुकी है। लोकसभा चुनाव के कारण भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने आईपीएल के 17वें सीजन का पूरा कार्यक्रम जारी नहीं किया था, लेकिन अब माना जा रहा है कि बोर्ड ने आगे का शेड्यूल भी फाइनल कर लिया है और जल्द ही इसकी आधिकारिक घोषणा की जा सकती है। बीसीसीआई ने फिलहाल पहले चरण के लिए 21 मैचों का कार्यक्रम घोषित किया था जिसका पहला मैच 22 मार्च को खेला गया। आईपीएल 2024 के पहले फेज का अंतिम मुकाबला सात अप्रैल को खेला जाना है। बोर्ड ने फिलहाल इसके आगे का कार्यक्रम घोषित नहीं किया है। 
विज्ञापन


चेपॉक कर सकता है फाइनल मुकाबले की मेजबानी
चेन्नई का एम चिदंबरम चेपॉक स्टेडियम आईपीएल 2024 के फाइनल मुकाबले की मेजबानी कर सकता है। पिछले दो बार से इस टूर्नामेंट के फाइनल मैच की मेजबानी अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम को मिली थी, लेकिन इस बार चेन्नई में फाइनल मुकाबला खेला जा सकता है। न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार, अहमदाबाद में एक क्वालीफायर और एक एलिमिनेटर मुकाबला खेला जाएगा, जबकि फाइनल और दूसरे क्वालीफायर का आयोजन चेन्नई में आयोजित होगा। फाइनल मुकाबला 26 मई को खेला जाएगा।  

गत चैंपियन टीम के घरेलू मैदान पर होता था फाइनल
आईपीएल की शुरुआत और इसका फाइनल मुकाबला पहले पिछले सीजन की चैंपियन टीम के घरेलू मैदान पर कराने की परंपरा थी। हालांकि 2020 में कोविड आने के बाद इस नियम का पालन नहीं हो सका था। पिछले बार भी आईपीएल का फाइनल अहमदाबाद में कराया गया था क्योंकि गुजरात टाइटंस ने 2022 में इसका खिताब जीता था। बीसीसीआई के एक अधिकारी ने पीटीआई के हवाले से कहा, आईपीएल संचालन परिषद ने पिछले साल के गत चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के घरेलू मैदान पर शुरुआती मैच और फाइनल आयोजित करने की परंपरा का पालन किया है।
विज्ञापन


धोनी को होम ग्राउंड पर मिल सकता है विदाई मैच
माना जा रहा है कि सीएसके के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का यह अंतिम आईपीएल है और इस सीजन के बाद माही इंटरनेशनल क्रिकेट के बाद इस टूर्नामेंट को भी अलविदा कह देंगे। चेपॉक स्टेडियम सीएसके का घरेलू मैदान है। सीएसके ने धोनी की कप्तानी में पिछले साल आईपीएल का खिताब जीता था जो टीम का आईपीएल इतिहास का पांचवां खिताब था। अगर सीएसके की टीम फाइनल में पहुंचने में सफल रही तो चेन्नई के प्रशंसकों को एक बार फिर अपने चहेते कप्तान धोनी को होम ग्राउंड पर खेलते देखने का मौका मिल सकता है। 

बीसीसीआई ने कार्यक्रम को दे दिया है अंतिम रूप
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बीसीसीआई ने आईपीएल 2024 के दूसरे फेज के कार्यक्रम को अंतिम रूप दे दिया है। बोर्ड अबतक आम चुनावों की तारीख घोषित होने का इंतजार कर रहा था, लेकिन लोकसभा चुनाव की घोषणा हो चुकी है और इन तारीखों को ध्यान में रखते हुए ही बीसीसीआई ने आगे का कार्यक्रम तय किया है। उम्मीद है कि आने वाले कुछ ही दिनों में इसकी घोषणा कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें