फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2024: विराट 10वीं बार लीग में किसी गेंदबाज के पहले शिकार बने, लिस्ट में सिर्फ पार्थिव-डिविलियर्स उनसे आगे

Wed, 03 Apr 2024 08:33 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु

सार

लखनऊ के सिद्धार्थ के खिलाफ आउट होते ही विराट ने एक अनचाहा रिकॉर्ड अपने नाम किया। वह आईपीएल में 10वीं बार किसी गेंदबाज के इस लीग में पहले शिकार के रूप में आउट हुए।
विज्ञापन
विराट कोहली, पार्थिव पटेल और एबी डिविलियर्स - फोटो : IPL
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल 2024 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का खराब प्रदर्शन जारी है। टीम इस सीजन अब तक अपने चार में से तीन मैच गंवा चुकी है। इस सत्र का पहला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ गंवाने के बाद टीम ने पंजाब किंग्स के खिलाफ वापसी करते हुए मुकाबला चार विकेट से जीता था। हालांकि, इसके बाद आरसीबी की टीम कोलकाता और लखनऊ के खिलाफ अपने घर में लगातार दो मैच हार गई। इससे अंक तालिका में यह टीम नौवें स्थान पर पहुंच गई।
विज्ञापन


विराट कोहली को छोड़कर इस टीम की बल्लेबाजी लगभग फ्लॉप रही है। सिर्फ विराट के ही रन थ्री फिगर में हैं। बाकी सभी बल्लेबाजों के रन 100 से कम ही हैं। हाल ही में अंबाती रायुडू ने अपने एक बयान से सभी को चौंका दिया था। उन्होंने आरसीबी की हार के लिए विराट को जिम्मेदार ठहराया था। मंगलवार को लखनऊ के खिलाफ भी वह 16 गेंद में दो चौके और एक छक्के की मदद से 22 रन की पारी खेली।

विराट ने बनाया अनचाहा रिकॉर्ड

विराट को सिद्धार्थ (दाएं) ने आउट किया - फोटो : IPL
हालांकि, जब टीम को उनकी जरूरत थी तब वह पहले विकेट के रूप में पवेलियन लौट गए। उन्हें लखनऊ के स्पिनर एम सिद्धार्थ ने आउट किया था। सिद्धार्थ के खिलाफ आउट होते ही विराट ने एक अनचाहा रिकॉर्ड अपने नाम किया। वह आईपीएल में 10वीं बार किसी गेंदबाज के इस लीग में पहले शिकार के रूप में आउट हुए। सिद्धार्थ विराट को आईपीएल में अपने पहले विकेट के रूप में आउट करने वाले 10वें गेंदबाज बने।

उनसे पहले अशोक डिंडा, आशीष नेहरा, एल्बी मोर्कल, चैतन्य नंदा, डग ब्रेसवेल, जसप्रीत बुमराह, मिचेल मैक्लेनघन, हरप्रीत बराड़ और डेवाल्ड ब्रेविस अपने पहले विकेट के रूप में आउट कर चुके हैं।  इन सभी का पहला शिकार इस लीग में विराट कोहली ही थे।

पार्थिव-डिविलियर्स कोहली से आगे

विराट कोहली और एबी डिविलियर्स - फोटो : IPL/BCCI
इस लीग में किसी गेंदबाज का पहला शिकार बनने वाले खिलाड़ियों में विराट से ऊपर सिर्फ पार्थिव पटेल और एबी डिविलियर्स हैं। डिविलियर्स 11 बार किसी गेंदबाज का पहला शिकार बने तो पार्थिव को 13 बार किसी गेंदबाज ने आईपीएल में अपने पहले विकेट के रूप में पवेलियन भेजा।
विज्ञापन

बेंगलुरु-लखनऊ के मैच में क्या हुआ?

मयंक यादव - फोटो : IPL
लखनऊ ने 182 रन का लक्ष्य रखा था, जिसके जवाब में बेंगलुरु की टीम 153 रन पर ऑलआउट हो गई। यह इस सीजन पहली बार था जब कोई टीम ऑलआउट हुई हो। विराट जैसे चेज मास्टर के रहते हुए टीम का यह हाल किसी के भी समझ से परे है। मंगलवार को महिपाल लोमरोर की तूफानी पारी की बदौलत जरूर एक वक्त बेंगलुरु की उम्मीद जग गई थी, लेकिन आखिर में टीम लक्ष्य से काफी दूर रह गई।

विराट ने 22 रन, रजत पाटीदार ने 29 रन और महिपाल लोमरोर ने 33 रन बनाए। वहीं, कप्तान फाफ डुप्लेसिस ने 19 रन की पारी खेली। इसके अलावा कोई भी बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सका। मैक्सवेल लगातार चौथे मैच में फेल रहे। वह खाता नहीं खोल सके। वहीं, कैमरन ग्रीन भी अब तक कुछ खास नहीं कर सके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें