सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में रोहित को एमआई के तेज गेंदबाज आकाश मधवाल के साथ गहन चर्चा करते हुए देखा जा सकता है। वहां, कप्तान हार्दिक पांड्या भी मौजूद थे। फील्ड प्लेसमेंट को लेकर हुई चर्चा में हार्दिक ने भी सुझाव दिए, लेकिन रोहित और आकाश के बीच बातचीत ही मुख्य मुद्दा रही। फैंस ने कमेंट किया कि आकाश हार्दिक की बात नहीं मानकर रोहित की बात मान रहे हैं। वहीं, कमेंटेटर भी इसी पर बात करते दिखे। नीचे वीडियो देखें:
आखिरी ओवर में पंजाब को जीत के लिए 12 रन की जरूरत थी। आकाश ने ओवर की शुरुआत वाइड गेंद से की। इसके बाद पहली गेंद पर दो रन लेने के चक्कर में कगिसो रबाडा रन आउट हो गए और पंजाब की टीम मैच हार गई। जसप्रीत बुमराह को मैच में तीन विकेट लेने के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। मैच के बाद उन्होंने कहा कि खेल बेहद रोमांचक हो चुका था और किसी भी पक्ष में जा सकता था। उन्होंने कहा- यह एक करीबी मैच था। जितना हमने सोचा था उससे कहीं ज्यादा करीब। बेशक आप तब प्रभाव डालना चाहते हैं जब गेंद कुछ करे। इस फॉर्मेट में गेंद दो ओवर स्विंग करती है। जब मैं ज्यादा गेंदबाजी करना चाहता हूं तो मैं टेस्ट क्रिकेट खेलता हूं। इससे मेरी इच्छाएं पूरी होती हैं। टी20 प्रारूप गेंदबाजों के लिए थोड़ा मुश्किल है।