फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2024: राजस्थान के खिलाफ श्रेयस अय्यर ने की यह गलती, लग गया लाखों रुपये का जुर्माना, जानें पूरा मामला

Wed, 17 Apr 2024 02:46 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

राजस्थान रॉयल्स की सात मैचों में छठी जीत थी, जबकि केकेआर को छह मैचों में दूसरी हार का सामना करना पड़ा। अंक तालिका में राजस्थान की टीम शीर्ष पर और कोलकाता की टीम दूसरे स्थान पर है।
विज्ञापन
श्रेयस अय्यर - फोटो : IPL/BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के कप्तान श्रेयस अय्यर पर यहां राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ आईपीएल मैच के दौरान धीमी ओवर गति के लिए 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। केकेआर की टीम मंगलवार को अपने होम ग्राउंड ईडन गार्डेन्स में रॉयल्स के खिलाफ दो विकेट से हार गई थी, जिसमें जोस बटलर ने 60 गेंद में नाबाद 107 रन बनाए।
विज्ञापन


आईपीएल ने अपनी प्रेस रिलीज में कहा- आईपीएल की न्यूनतम ओवर गति से संबंधित आचार संहिता के तहत यह उनकी टीम का सत्र का पहला अपराध था। इसलिए अय्यर पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। यह रॉयल्स की सात मैचों में छठी जीत थी, जबकि केकेआर को छह मैचों में दूसरी हार का सामना करना पड़ा। अंक तालिका में राजस्थान की टीम शीर्ष पर और कोलकाता की टीम दूसरे स्थान पर है।
विज्ञापन

श्रेयस अय्यर - फोटो : IPL/BCCI
KKR vs RR मैच में क्या हुआ?
मैच की बात करें तो कोलकाता ने छह विकेट पर 223 रन का स्कोर बनाया। नरेन के अलावा अंगकृश रघुवंशी ने 18 गेंद में 30 रन और रिंकू सिंह ने नौ गेंद में 20 रन की नाबाद पारी खेली। राजस्थान की ओर से आवेश और कुलदीप सेन ने दो-दो विकेट लिए। जवाब में राजस्थान की टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी। आखिरी छह ओवर में राजस्थान को 96 रन की जरूरत थी। बटलर एक समय 33 गेंद पर 42 रन बनाकर खेल रहे थे।

17वें ओवर में रोवमन पॉवेल ने सुनील नरेन की गेंद पर दो छक्के और एक चौका लगाकर मैच पलट दिया। हालांकि, वह उसी ओवर में आउट भी हो गए, लेकिन उनकी पारी का मतलब यह था कि राजस्थान को आखिरी 18 गेंदों पर 46 रन की जरूरत थी। बटलर ने इन आखिरी 46 रन में से 42 रन बनाए और टीम को जीत दिलाई। 18वें ओवर में राजस्थान ने 18 रन, 19वें औवर में 19 रन और 20वें ओवर में नौ रन बनाए। बटलर को उनकी शानदार पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें