कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के कप्तान श्रेयस अय्यर पर यहां राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ आईपीएल मैच के दौरान धीमी ओवर गति के लिए 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। केकेआर की टीम मंगलवार को अपने होम ग्राउंड ईडन गार्डेन्स में रॉयल्स के खिलाफ दो विकेट से हार गई थी, जिसमें जोस बटलर ने 60 गेंद में नाबाद 107 रन बनाए।
आईपीएल ने अपनी प्रेस रिलीज में कहा- आईपीएल की न्यूनतम ओवर गति से संबंधित आचार संहिता के तहत यह उनकी टीम का सत्र का पहला अपराध था। इसलिए अय्यर पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। यह रॉयल्स की सात मैचों में छठी जीत थी, जबकि केकेआर को छह मैचों में दूसरी हार का सामना करना पड़ा। अंक तालिका में राजस्थान की टीम शीर्ष पर और कोलकाता की टीम दूसरे स्थान पर है।