फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AB de Villiers-Shivam Dube: 'वह आरसीबी के लिए कभी खुलकर नहीं खेला', डिविलियर्स ने दिया बड़ा बयान, कही यह बात

Wed, 27 Mar 2024 05:55 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

बाएं हाथ के बल्लेबाज ने 2019 में आरसीबी के साथ अपने आईपीएल करियर की शुरुआत की थी। दो संस्करणों में उन्होंने कुल 15 मुकाबले खेले। इनमें दुबे ने 122 के स्ट्राइ रेट से सिर्फ 169 रन बनाए। इसके बाद आईपीएल 2021 में फ्रेंचाइजी ने उन्हें रिलीज कर दिया और उनकी एंट्री राजस्थान रॉयल्स में हो गई। नौ मैचों में उन्होंने 230 रन बनाए।
विज्ञापन
शिवम दुबे और महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच मंगलवार को खेले गए मुकाबले में शिवम दुबे ने दमदार प्रदर्शन किया। उन्होंने गुजरात के खिलाफ सख्त रुख अख्तियार करते हुए जोरदार अर्धशतक लगाया। इससे पहले 22 मार्च को आरसीबी के खिलाफ खेले गए मुकाबले में भी उन्होंने 34 रन की नाबाद पारी खेलकर टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। 30 वर्षीय ऑलराउंडर ने अपने विस्फोटक प्रदर्शन से क्रिकेट जगत के तमाम दिग्गजों का ध्यान अपनी ओर खींचा। अब आरसीबी के पूर्व क्रिकेटर एबी डिविलियर्स ने दुबे को लेकर बड़ा बयान दिया है। 
विज्ञापन


बाएं हाथ के बल्लेबाज ने 2019 में आरसीबी के साथ अपने आईपीएल करियर की शुरुआत की थी। दो संस्करणों में उन्होंने कुल 15 मुकाबले खेले। इनमें दुबे ने 122 के स्ट्राइ रेट से सिर्फ 169 रन बनाए। इसके बाद आईपीएल 2021 में फ्रेंचाइजी ने उन्हें रिलीज कर दिया और उनकी एंट्री राजस्थान रॉयल्स में हो गई। नौ मैचों में उन्होंने 230 रन बनाए। हालांकि, फ्रेंचाइजी ने उन्हें आईपीएल 2022 से पहले रिलीज कर दिया, लेकिन धोनी ने उन्हें सीएसके में शामिल कर लिया। अब उनका प्रदर्शन में बदलाव देखने को मिला है। 

डिविलियर्स ने दिया बड़ा बयान
गुजरात के खिलाफ बाएं हाथ के बल्लेबाज को दमदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाजा गया। दुबे के प्रदर्शन पर बात करते हुए डिविलियर्स ने कहा, “शिवम को इस तरह देखना शानदार है। वह कभी भी आरसीबी के चेंजिंग रूम में खुलकर नहीं खेलता था। वह काफी शर्मीला लड़का था, बहुत मेहनत करता था और दिन में बहुत सारे सवाल पूछता था। मुझे लगता है कि उसने कुछ सीखा है। लेकिन उसे वहां कभी सहज महसूस नहीं हुआ।”
विज्ञापन


सीएसके से जुड़ते ही दिखा शिवम के प्रदर्शन में सुधार
आईपीएल 2022 में शिवम ने 11 मुकाबलों में 156.22 के स्ट्राइक रेट से 289 रन बनाए जबकि अगले सीजन में खेले गए 16 मुकाबलों में उन्होंने 158.33 के स्ट्राइक रेट से 418 रन बनाए। दक्षिण अफ्रीका के पूर्व खिलाड़ी ने आगे कहा, “वह सीएसके में स्वतंत्र होने की बात करते हैं, और यह वह जादुई नुस्खा है जिसे धोनी, गायकवाड़, स्टीफन फ्लेमिंग और अतीत के सभी लोगों ने वहां स्थापित किया है। यह एक फ्रेंचाइजी का वर्कहॉर्स है जो हर बार काम करता है, हर एक सीजन में, नए खिलाड़ियों के साथ जो खुद को अभिव्यक्त करने के लिए स्वतंत्र महसूस करते हैं।”
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें